भिलाई के कचांदुर और ढौर के बीच सोमवार को हुए सड़क हादसे की कवरेज करने गए 2 पत्रकारों और उनके कार चालक से मारपीट की गई है। स्थानीय कबाड़ व्यापारी और उसके साथियों ने उन्हें बुरी तरह पीटा। जीवरा सिरसा पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जेवरा सिरसा चौकी प्रभारी पुरषोत्तम कुमार ने बताया कि, एक ट्रक चालक ने बाइक सवार चार लोगों को अपनी चपेट में ले लिया था। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने वहां चक्काजाम कर बवाल किया था।

हादसे को कवरेज करने गए थे
जिसके बाद कवरेज करने गए रायपुर से एक टीवी चैनल के पत्रकार अनमोल तिवारी, दुर्गेश साहू और उनकी कार का चालक कुलदीप गनवर भी पहुंचा था। वो लोग सोमवार शाम करीब 4 बजे दुर्घटना स्थल पर जाकर न्यूज कवर कर रहे थे। इसी दौरान पेशे से कबाड़ का व्यापारी और आदतन बदमाश राजू मांडले, दामेन दास मानिकपुरी और बघेल शराब के नशे में पहुंच गए।
दामेनदास मानिकपुरी ने उनसे कहा कि, उनकी रिकार्डिंग करो। इस पर चालक गनवर ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। इसके बाद मानिकपुरी गनवर से गाली-गलौज कर हाथ-मुक्के से मारपीट की। यह देख अनमोल और दुर्गेश उन्हें मना करने पहुंचे। इस पर राजू, मानिकपुर और बघेल सहित अन्य ने मिलकर तीनों को बुरी तरह मारा।
वहां से वो लोग किसी तरह जान बचाकर भागे। इसके बाद चौकी जेवरा सिरसा में आकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बाद एसपी और सीएसपी दुर्ग ने मामले पर संज्ञान लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। शाम तक उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
जान बचाकर खेत में छिपते हुए भागे पत्रकार
पत्रकारों पर हमला करने वाले आरोपी इतने नशे में थे कि, उन लोगों ने उन्हें जान से मारने का प्रयास किया। उन लोगों ने चाकू निकाला और तीनों को रस्सी से बांधकर जान से मारने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान तीन पत्रकारों ने अपने आपको उनसे छुड़वाया और वहां भाग खड़े हुए। वो लोग अपनी जान बचाने के लिए धान और सब्जी के खेत में छिप गए। अपने साथियों को फोन कर पुलिस को बुलवाया।
भोपाल गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…
रायपुर भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…
भोपाल श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…