दुर्ग। भिलाई शहर के टाउनशिप एरिया में देर रात लकड़बग्घा ;हाइनाद्ध घूमते देखा गया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वन विभाग और बीएसपी प्रबंधन ने इस वीडियो को देखते हुए लोगों से रात में सावधान होकर आने जाने को लेकर अलर्ट किया है।

आपको बता दें कि जो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है वह 28 मई की देर रात एक बजे का है। सेक्टर.1 स्थित मुर्गा चौक ;एक्यूपमेंट चौकद्ध के पास एक लकड़बग्घा ;हाइनाद्ध घूमते हुए साफ दिखाई दे रहा है। उस समय पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा था। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने लकबग्घा को सड़क पर घूमते देखा और उसका वीडियो बना लिया।

सोशल मीडिया में लकड़बग्घे के दो वीडियो दिखाई दे रहे हैं। पहले मुर्गा चौक शहरी एरिया में और दूसरा बीएसपी के रेलवे रेक लगने वाले एरिया में जहां जंगलनुमा क्षेत्र है। लकड़बग्घा इंसानों के लिए इतना खतरनाक नहीं हैए लेकिन कुछ विशेष परिस्थियों में या भोजन ना मिलने की स्थिति में वो उन पर भी हमला करता है। इसे देखते हुए लोगों को रात के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *