CG : भिलाई में शराब दुकान के खिलाफ विरोध तेज, कांग्रेस पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन…CG : भिलाई में शराब दुकान के खिलाफ विरोध तेज, कांग्रेस पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन…

भिलाई । सेक्टर 6ए मार्केट में शासकीय प्रीमियम शराब दुकान खोलने के विरोध में कांग्रेस पार्षदों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों का विरोध लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा।

ब्लॉक अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद सौरभ दत्ता ने कहा कि यह क्षेत्र रिहायशी है, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे और आम नागरिक आते-जाते हैं। पास में बुक डिपो और मंदिर होने के कारण यहां शराब दुकान खुलने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ेगा और व्यापार प्रभावित होगा।

प्रदर्शनकारियों ने सुझाव दिया कि यदि शराब दुकान खोलना ही है, तो इसे सिविक सेंटर क्षेत्र में स्थापित किया जाए, जहां पर्याप्त स्थान उपलब्ध है। उन्होंने बीएसपी प्रबंधन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी के बीच इस तरह के निर्णय उचित नहीं हैं।

व्यापारी संघ के नेता ज्ञान चंद जैन ने भी रिहायशी इलाके में शराब दुकान खोलने को प्रशासन की लापरवाही बताते हुए इसका विरोध किया।

वहीं आबकारी अधिकारी कीर्ति ठाकुर ने स्पष्ट किया कि दुकान शासन के निर्देशानुसार खोली गई है और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर समेत कई जनप्रतिनिधि, व्यापारी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे। विरोध करने वालों ने चेतावनी दी है कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *