रायपुर मौसम विभाग ने इस साल मानसून के आगमन को लेकर पूर्वानुमान जारी कर दिया है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार छत्तीसगढ़ में मानसून सबसे पहले 13 जून को बस्तर पहुंचेगा। इसके बाद 16 जून को रायपुर और 21 जून तक पूरे प्रदेश को कवर करते हुए अंबिकापुर तक फैल जाएगा। केरल में मानसून 31 मई को पहुंचने की संभावना जताई गई है। बता दें कि पांच साल पहले केरल से छत्तीसगढ़ में मानसून आने में 10 दिन का समय लगता था अब वह बढ़कर 14 से 15 दिन हो गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान से साफ है कि मानसून पिछली बार की तुलना में इस बार बस्तर सहित रायपुर और अंबिकापुर तक जल्दी पहुंच जाएगा। इसी बीच मौसम विभाग का आंकलन है इस बार पिछले वर्ष से अच्छी वर्षा होगी।
सामान्य से अधिक वर्षा की उम्मीद
मौसम विभाग द्वारा कुछ दिनों पूर्व जारी किए गए मानसून सहित वर्षा के पूर्वानुमान के अनुसार इस साल वर्षा 106 प्रतिशत होने की उम्मीद है। इस साल सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। इसका मुख्य कारण अलनीनो का कम होता असर कहा जा रहा है। जिसके कारण इस साल अच्छे मानसून की संभावना है। अच्छी बारिश से किसानों को फसल उत्पादन में काफी मदद मिलेगी।
बदल गई मानसून के आने की सामान्य तारीख
2021 के पहले तक रायपुर में मानसून आने की सामान्य तारीख 13 जून थी। उसके बाद 16 जून और जगदलपुर 8 जून से 13 जून और अंबिकापुर में कोई बदलाव नहीं होता दिखाई दे रहा है। 50 साल पूर्व के रिकार्ड का अध्ययन करके बदला गया था।
रायपुर मुंगेली जिले में खरीफ सीजन 2026 की शुरुआत के साथ ही जिले के किसानों…
रायपुर जिला रायगढ़ में मानसून की दस्तक से पहले जिले के किसान आगामी खरीफ सीजन…
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत ग्राम चेरपाल में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर…
रायपुर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कोरबा में किया विकास कार्येा का भूमिपूजन प्रदेश में…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार शाम को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बाबूलाल गौर की जयंती…