छत्तीसगढ़

CG : भू-माफियाओं के हौसले बुलंद : ताला तोड़कर निजी भूमि पर कब्जे का प्रयास…

रायपुर राजधानी में भू-माफियाओं के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला पुरानी बस्ती के महामाया मंदिर के पास है, जहां कुछ भूमाफियाओं ने बलपूर्वक निजी भूमि पर कब्ज़ा ज़माने की कोशिश की है। यही नहीं उन्होंने भूमि स्वामी को फोन पर लगातार धमकी भी दी है। बताया गया है कि कूट रचित दास्तावेजों की सहायता से आरोपी ने पीड़ित की जमीन को अपनी बताकर वहां कब्जा ज़माने की कोशिश की है। पुलिस से शिकायत के बाद फिलहाल मामला शांत हुआ है, लेकिन ख़त्म नहीं हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह जमीन (दानी बाड़ा) देवपुरी निवासी शशिकांत दानी की पैतृक संपत्ति है, जिसके कागजात उनके पास हैं। 18 मई को दिनेश रात्रे ने फोन करके उन्हें कहा कि उक्त जमीन उनकी है, उनके पास इसके कागज भी हैं। उसने शशिकांत दानी से कहा कि आप अपने कागज दिखाओ वर्ना हम इस जमीन पर कब्ज़ा कर लेंगे। इसके बाद 19 मई को अमित शेरवानी ने भी फोन पर यही बात कही। उसने कहा कि उनके पास जमीन का पूरा रिकॉर्ड है। इसके बाद वे लगातार धमकी देने लगे।

इसके बाद 2 जून को शशिकांत दानी के नौकर ने उन्हें फोन कर के बताया कि कुछ लोग ताला तोड़कर जबरन उनके बाड़े में घुस गए और सीमेंट-रेत और छड़ रखकर गेट में दूसरा ताला लगा दिया। वहीं उन्होंने अपने नाम का बोर्ड भी लगा दिया। इसके बाद शशिकांत दानी ने 3 जून को पुरानी बस्ती थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा उन्होंने वार्ड पार्षद को भी इस मामले से अवगत कराया है। शिकायत के बाद पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने मौके का मुआयना किया है। वहीं सीएसपी को भी इस मामले की जानकारी दी गई है। अब देखना यह है कि असली मालिक को कब तक इंसाफ मिलता है।

kgnews

Recent Posts

उमरिया का जोहिला बांध ओवरफ्लो! 2 गेट खुले, धुआंधार बहाव देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़

उमरिया का जोहिला बांध ओवरफ्लो! 2 गेट खुले, धुआंधार बहाव देखने उमड़ी लोगों की भारी भीड़

उमरिया  उमरिया में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिसकी वजह से…

18 minutes ago
छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, इंद्रजीत बर्मन बने स्वास्थ्य संचालक

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 19 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, इंद्रजीत बर्मन बने स्वास्थ्य संचालक

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बड़ी संख्या में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया…

39 minutes ago
CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

CG : 7 टीचरों की गिरफ्तारी नहीं होगी, नौकरी पाने में गड़बड़ी का आरोप, हाईकोर्ट से फ़िलहाल राहत …

बिलासपुर. हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने धमतरी जिले की वर्ष 2007 की शिक्षाकर्मी ग्रेड-3 भर्ती…

1 hour ago
CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

CG : युवती के साथ झपटमारी, जगदलपुर की वारदात …

जगदलपुर। बाइक सवार बदमाश पर्स छीनते समय युवती को 100 मीटर तक घसीटते चला गया।…

1 hour ago
CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

CG : अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, 22 लाख की संपत्ति की जब्त …

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी…

1 hour ago
CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

CG : खदान में ड्राइवर की मौत, भारी वाहन ने कुचला …

कोरबा। कुसमुंडा खदान में देर रात हुए एक गंभीर हादसे में भारी वाहन की चपेट…

1 hour ago