जशपुर। जिले के तपकरा में एक बुजुर्ग भू-माफिया के आतंक से परेशान हैं। उनकी काबिज जमीन पर कुछ लोग अनाधिकृत कब्जा करना चाहते हैं। दबंगों ने उनकी बाड़ी में न सिर्फ आग लगाई, जेसीबी से तार के बाड़ और ड्रिप स्प्रींकलर पाइप को भी तहस-नहस कर दिया। इसके बाद जमीन खाली करने के लिए लगातार धमकी भी दी जा रही है।
पीडि़त त्रिपुरारीदत्त शर्मा ने इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस थाने में दर्ज कराई है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीडि़त ने जशपुर एसपी को भी आगजनी और दबंगों द्वारा दी जा रही लगातार धमकी से अवगत कराया जिस पर उन्होने फरसाबहार एसडीओपी को मामले की जांच कर कार्रवाई करने निर्देशित किया था लेकिन आज तक पीडि़त को राहत नहीं मिली है।
पीडि़त ने यह भी आरोप लगाया है कि 2011 में भू-माफिया ने गांव के ही एक किसान की जमीन की बिक्री करवाई थी। किसान के जमीन से लगी पीडि़त का भी भूखंड था जिसे भी कुटरचना कर बिक्री कर दिया गया। इस पर अनुविभागीय अधिकारी को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की जिस पर आज तक न्याय नहीं मिला है। पीडि़त ने बताया कि भू-माफिया उसे लगातार कब्जा छोडऩे के लिए धमका रहे हैं, कार्रवाई नहीं हुई तो उन्हें घर-बार छोड़कर पलायन करने मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने अपने साथ हो रहे अन्याय से मुख्यमंत्री को भी अवगत कराने बगिया कैम्प कार्यालय में आवेदन दिया है और न्याय की गुहार लगाई है।
भोपाल राजधानी भोपाल में सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में…
जबलपुर मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि दो बालिगों…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 19 जुलाई को भोपाल जिले के जगदीशपुर से 10.54 लाख…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में 19 जुलाई, रविवार को जगदीशपुर में होने…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0' जनजागरूकता अभियान…
भोपाल भारतीय किसान संघ के अध्यक्ष के. साईं रेड्डी ने रविवार को भोपाल में मीडिया…