भिलाई । कोहका क्षेत्र स्थित भेलवा तालाब में नहाने के दौरान 16 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान कैंप-1 निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरप्रीत अपने भाई और दोस्तों के साथ तालाब गया था। शुरुआत में वह तालाब के बाहर गार्डन में बैठकर मोबाइल पर बात कर रहा था, जबकि उसके दोस्त तालाब में नहा रहे थे। कुछ देर बाद दोस्तों को नहाता देखकर वह भी तालाब में उतर गया।
बताया जा रहा है कि पानी में उतरते ही वह अचानक गहराई में चला गया और बाहर नहीं निकल सका। परिजनों के मुताबिक तालाब के अंदर उसका पैर किसी चीज में फंस गया था, जिसके कारण वह पानी से बाहर नहीं आ पाया।
दोस्तों और आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद उसे तालाब से बाहर निकाला गया और तुरंत इलाज के लिए भिलाई के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया।
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 22 जुलाई को पूर्वान्ह 11.30 बजे से…
रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोकभवन में प्रमुख लोकायुक्त इंदर सिंह उबोवेजा…
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और भगवान राम के प्रति अटूट आस्था को…
संपत्तिकर निर्धारण के लिए माप शुरू भिलाईनगर । नगर पालिक निगम भिलाई की आयुक्त सुरूचि…
कोरबा । छत्तीसगढ़ शासन,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/निर्णायकों को शहीद राजीव पाण्डेय…
भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास (एचआर-एल एंड डी)…