CG : भैंस की तस्करी, पिकअप में ले जा रहे 5 लोग गिरफ्तार …
जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण पुलिस ने 15 भैंस की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी मुकेश ऐडजा, राजेश मांझी, निरंजन कोलरी, रूपेश कुमार, प्रकाश राणा को गिरफ्तार किया है और पांचों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 ( घ ) के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 15 भैंस को छुड़ाया है और तस्करी में प्रयुक्त 3 पिकअप को जब्त किया है. गिरफ्तार पांचों आरोपी, उड़ीसा के रहने वाले हैं. दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि 3 पिकअप में भैंसों को भरकर तस्करी करने उड़ीसा बूचड़खाना ले जाया जा रहा है. फिर पुलिस की टीम ने घेराबंदी करके 3 पिकअप से ले जाए जा रहे 15 भैंस को छुड़ाया और पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है.
रायपुर रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…
भोपाल भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…
भोपाल भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…
भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…
रायपुर : बहुप्रतीक्षित माँग पूरा होने से कोरबावासियों को मिलेगा बेहतर आवागमन की सुविधा: मंत्री…
दतिया मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…