छत्तीसगढ़

CG : भोरमदेव अभयारण्य में बसा एक अद्भुत अनोखा संसार, विलुप्ति के कगार पर खड़े दुर्लभ तितलियों का है बसेरा…

कवर्धा। प्रकृति के गोद में बसे कबीरधाम जिले में भोरमदेव अभयारण्य एक ऐसा स्थान है, जहां अलग ही दुनिया बसती है. अभयारण्य में तितलियों का एक अद्भुत और अकल्पनीय संसार है, जहां सामान्य से लेकर विलुप्ति के कगार पर खड़े देश-दुनिया की दुर्लभतम तितलियों का बसेरा है.

मैकल पर्वत श्रृंखला के मध्य 352 वर्ग किलोमीटर में फैले भोरमदेव अभयारण्य में अनेक वन्यजीवों, पक्षियों, सरीसृपों और दुर्लभ वनस्पतियों का प्राकृतिक आवास है. इस अभयारण्य में लगभग 90 से अधिक प्रजाति की तितलियों को देखा जा सकता है. वन विभाग द्वारा दावा है कि देश की दूसरी सबसे बड़ी आकार की तितली भोरमदेव अभयारण्य में मौजूद है.

हालांकि, जूलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा भोरमदेव अभयारण्य में किए गए सर्वे रिपोर्ट में स्पॉटेड एंगल तितली का जिक्र रिकॉर्ड में नहीं है. लेकिन छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के बाद भोरमदेव अभयारण्य में देखी गई तितलियों की यह दुर्लभ प्रजातियां बस्तर में रिकॉर्डेड एंगल पेरोट और ओरिएंटल चेस्टनट एंगल तितलियों को भोरमदेव अभयारण्य में देखी गई है. यही नहीं भारत की दूसरे नंबर की आकार में सबसे बड़ी तितली ब्लू मॉर्मोन नामक तितली भी भोरमदेव अभयारण्य में पाई गई है.

वन मंडल अधिकारी शशि कुमार ने बताया कि अभयारण्य में अपने प्राकृतिक रहवास में पाई जाने वाली इन तितलियों को संरक्षित करने की आवश्यकता है, ताकि लगातार घटते जंगलों व परभक्षियों से इन्हें बचाया जा सके. इनके संरक्षण संवर्धन के लिए विशेष काम किए जा रहे हैं, जिससे देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों को अभयारण्य में तितलियों को संसार देखने को मिले.

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

6 hours ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

7 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

7 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

7 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

7 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

7 hours ago