छत्तीसगढ़

CG : भोरमदेव महोत्सव में लगा दाग, कुर्सियों से ज्यादा पास बांटे जाने की वजह से फूटा लोगों का गुस्सा,

कबीरधाम। भोरमदेव महोत्सव के उद्घाटन समारोह में प्रशासन की लापरवाही देखने को मिली. महोत्सव के लिए पहली बार VIP Pass बांटे गए, लेकिन उसके हिसाब से व्यवस्था नहीं संभाल पाया. कुर्सियों से अधिक पास बंटे होने की वजह से लोगों का गुस्सा कुर्सियों पर टूट पड़ा और अच्छे खासे आयोजन पर दाग लग गया.

विश्व प्रख्यात भजन गायक हंसराज रघुवंशी की प्रस्तुति के दौरान अच्छी जगह नहीं पाए दर्शकों का गुस्सा कुर्सियों पर कहर बनकर टूटा. न केवल कुर्सियां तोड़ी बल्कि कई जगहों के बैरिकेटिंग को भी तोड़ा, माहौल खराब होता देख शिव भजन गायक का कार्यक्रम जल्दी खत्म कराया गया. यह सबकुछ तब हुआ, जब कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडे, कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, पंडरिया विधायक भावना बोहरा मौजूद रहे.

दरअसल, उप मुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा के गृह जिला में 26 से 27 मार्च तक आयोजित 29वां भोरमदेव महोत्सव में पहली बार VIP Pass बांटा गया था. लेकिन प्रशासन व्यवस्था नहीं सम्हाल पाई. अब जब कार्यक्रम में कुर्सियों की व्यवस्था कराने वाले ठेकेदार का जब बिल आएगा, तब समझ आएगा कि नुकसान कितने का हुआ. महोत्सव की छवि पर दाग लगा वह तो अलग है.

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

8 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

8 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

8 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

8 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

9 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

9 hours ago