छत्तीसगढ़

CG : भ्रूण हत्या रोकने सोनोग्राफी सेंटरों में छापेमारी के निर्देश

कोण्डागांव जिले में लिंग परीक्षण एवं भ्रूण हत्या के रोकथाम एवं घटते लिंगानुपात को देखते हुए जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गर्भधारण पूर्व और प्रसूति पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम 1994 के तहत् गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में कलेक्टर ने पंजीकृत सोनोग्राफी सेंटरों का औचक निरीक्षण करते हुए उनका सूक्ष्म निरीक्षण करने हेतु निर्देशित किया तथा जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में प्रचार-प्रसार हेतु फ्लैक्स बोर्ड लगाने, रिकार्डस की नियमित जांच करने तथा अंतर्राज्यीय सीमा के निकट अवैध रूप से कोई जांच केन्द्र संचालित न हो इसके लिए नियमित रूप से ध्यान देकर निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये।

जिले में हो रहे एमटीपी का भी निगरानी करने के साथ-साथ एमटीपी किट पंजीकृत डॉक्टर के प्रिस्किप्शन से ही मेडिकल स्टोर्स से प्रदाय किया जाना सुनिश्चित करने को कहा गया। इस बैठक में नोडल अधिकारी डॉ0 दिव्या तिवारी, उप संचालक अभियोजन जिला सत्र न्यायालय कोण्डागांव प्रदीप कुमार झा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ0 राजेश बघेल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ0 रीता गेडाम, ऑल मुस्लिम फाउंडेशन के शकील सिद्दकी, शिक्षा एवं नारी सशक्तिकरण संस्थान की ईना श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

5 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

6 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

6 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

6 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

6 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

6 hours ago