CG : मंत्रालय का ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम ख़राब …
रायपुर। छत्तीसगढ़ मंत्रालय का आनलाइन अटेंडेंस सिस्टम शुक्रवार सुबह क्रैक कर गया है। सुबह ठीक 10 बजे दफ्तर पहुंचे नौ सौ अधिकारी कर्मचारी आटोमेटिक थंब मशीन के सामने मशक्कत करते देखे गए। इसके करीब आधे घंटे बाद मंत्रालय अधीक्षण शाखा के रजिस्ट्रार ने सूचना दी कि बायोमैट्री का सर्वर डाउन है। इस वजह से अटेंडेंस नहीं हो पाएगा। बताया गया है कि यह समस्या भारत सरकार की ओर से है । इसके बाद सभी अधिकारी कर्मचारियों ने अपने अपने अनुभाग में रजिस्ट्रर में अटेंडेंस नोट किया। मंत्रालय में 1 जनवरी से बायोमेट्रिक आधार पर अटेंडेंस शुरू किया गया है। इसमें उप सचिव स्तर तक के अधिकारी भी पंच कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। जनवरी के के बाद से पहली बार इतना बड़ा क्रेक डाउन हुआ है। इसे एनआईसी और जीएडी संचालित कर रहे हैं। दोपहर तक सिस्टम सुधारा नहीं जा सका था।
भोपाल मध्यप्रदेश में टाउनशिप और बड़े आवासीय प्रोजेक्ट्स के विकास को लेकर सरकार ने महत्वपूर्ण…
भोपाल भोपाल सिटी बसों से अब राजनीतिक दखल खत्म होने वाला है। यह सेवा अब…
रायपुर रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…
भोपाल भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…
भोपाल भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…
भोपाल भोपाल का राजा भोज एयरपोर्ट "इंटरनेशनल एयरपोर्ट" के रूप में जाना जाता है। पिछले…