छत्तीसगढ़

CG : मई तक स्कूलों को बंद करने की मांग

रायपुर। छग में पड़ रही तेज गर्मी के मद्देनजर और गर्मी से बच्चों के बीमार होने की संभावनाओं के चलते रायपुर के समाजसेवी डॉ राकेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर तत्काल स्कूलों को बंद करने हेतु आदेश जारी करने की मांग की है। डॉ गुप्ता ने पत्र में लिखा है कि “इन दिनों तापमान बहुत ज्यादा बढ़ गया है और आने वाले दिनों में यह और भी बढ़ने वाला है। सुबह 10 बजे के आसपास धूप इतनी तेज हो जाती है कि बच्चों के लिए बाहर रहना मुश्किल हो जाता है। छोटे बच्चे इस गर्मी को झेल नहीं पा रहे हैं और कई जगहों से खबर आ रही है कि बच्चे बीमार हो रहे हैं। बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं और उनकी सेहत की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

इसलिए मैं आपसे निवेदन करता हूँ कि इस गंभीर समस्या को देखते हुए तत्काल ही स्कूलों को बंद करने हेतु आदेशित करने की कृपा करें जिससे बच्चों को इस गर्मी से बचाया जा सके। आपकी इस मदद के लिए हम सब आपके आभारी रहेंगे।” पत्र की प्रति मुख्य सचिव और मुख्य मंत्री के प्रमुख सचिव को भी भेजी गई है। डॉ गुप्ता ने बच्चों के माता पिता से आग्रह किया है कि बच्चों को धूप और गर्मी में घर से बाहर न निकलने दें और बुखार या लू के लक्षण दिखने पर तत्काल ही डॉक्टर की राय लें।

kgnews

Recent Posts

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

बस्तर IG सुन्दरराज पी को चैंबर ऑफ कॉमर्स ने दी सम्मानपूर्ण विदाई, सेवाओं को किया नमन

जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…

7 hours ago
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब

पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…

7 hours ago
मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

मध्यप्रदेश में जनजातीय छात्रावास-आश्रम के विद्यार्थियों की शिष्यवृत्ति दरों में बढ़ोतरी

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…

7 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का मजबूत आधार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…

7 hours ago
कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

कबीर जयंती पर बोले मुख्यमंत्री साय, संत कबीर का संदेश आज भी समाज के लिए प्रासंगिक

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल  थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…

8 hours ago
रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर में पुलिस सुरक्षा के बीच प्रशासन की बेदखली कार्रवाई, ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…

8 hours ago