छत्तीसगढ़

CG : मड़वा स्थित एबीव्ही थर्मल पावर प्लांट में काम के दौरान हुए हादसे में मजदूर की मौत …

जांजगीर। मड़वा स्थित एबीव्ही थर्मल पावर प्लांट में काम के दौरान हुए हादसे में मजदूर की जान चली गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर अस्पताल में जमकर हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले के चुहिया गांव (थाना बालको) निवासी 42 वर्षीय गणेशराम यादव मड़वा पावर प्लांट में दत्ता कंस्ट्रक्शन कंपनी के तहत मजदूरी करता था।

14 जनवरी की रात शटडाउन कार्य के दौरान वह ड्यूटी पर था। इसी बीच भारी लोहे का मटेरियल उसके ऊपर गिर गया, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई और उसे सांस लेने में गंभीर परेशानी होने लगी। हादसे के बाद गणेशराम को पहले मड़वा के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर चांपा के निजी अस्पताल रेफर किया गया। इलाज के दौरान ही रात में उसकी मौत हो गई। इसके बाद डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम के लिए उसे बीडीएम अस्पताल चांपा भेज दिया। 15 जनवरी की सुबह बीडीएम अस्पताल में परिजनों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत कराया। परिजनों का कहना है कि ठेका कंपनी की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों और परिजनों का आरोप है कि पावर प्लांट में काम कर रही कई ठेका कंपनियां मजदूरों की सुरक्षा को गंभीरता से नहीं लेतीं। न तो पर्याप्त सुरक्षा उपकरण दिए जाते हैं और न ही तय मानकों का पालन होता है। इसी लापरवाही के चलते पहले भी हादसे हो चुके हैं। थाना चांपा के टीआई अशोक वैष्णव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

20 minutes ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

30 minutes ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

35 minutes ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

50 minutes ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

50 minutes ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

1 hour ago