छत्तीसगढ़

CG : मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं की कलेक्टर ने की समीक्षा

दुर्ग। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के कार्य को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तथा निर्विध्न रूप से संपन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए है। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सेक्टर अधिकारी से मतदान केन्द्रों मंे मूलभूत सुविधाओं एवं उचित प्रबंधन के संबंध में समीक्षा की। सभी सेक्टर अधिकारियों को उन्हें आबंटित रूटचार्ट और मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए।  

कलेक्टर सुश्री चौधरी ने सेक्टर अधिकारियों को मतदान केन्द्रों में मूलभूत सुविधाओं के साथ ही परिसर में मतदाताओं हेतु मतदान केन्द्रों में रैम्प निर्माण, छाया की व्यवस्था, कुर्सी-टेबल, शौचालय, लाईट, पंखे एवं मतदान केन्द्रों का विजिट, मतदान केन्द्रों में मतदान दलों के ठहरने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने कहा कि यदि सुविधाओं में कोई कमी हो तो उसे समय पूर्व दुरूस्त करा लें। मतदान केन्द्रों में दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिक मतदाताओं के लिए व्हील चेयर, वालिंटियर्स की व्यवस्था रखी जाए। मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की जानकारी हेतु दीवार लेखन एवं साईन बोर्ड लगाया जाना सुनिश्चित करें। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के तहत जिले में 11 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए बीएलओ द्वारा मतदाताओं को मतदाता पर्ची का वितरण शीघ्र किया जाए। राजनैतिक दलों एवं प्रत्याशियों के कार्यालय मतदान केन्द्र से 200 मीटर की दूरी होना चाहिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि किसी भी मतदान केन्द्र में ईव्हीएम संबंधित खराबी की शिकायत प्राप्त होने पर संबधित सेक्टर अधिकारी तत्काल ईव्हीएम को बदले। हर वार्ड के लिए एक मशीन रिजर्व रहेगी। रिजर्व एक वार्ड की मशीन दूसरे वार्ड में उपयोग नही किया जाएगा। जिन मतदान केन्द्रों में अधिक मतदाता हैं, वहां समय पर मतदान कराने समुचित व्यवस्था करने कहा है।

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने के लिए सभी मतदान केन्द्रों में व्हील चेयर रखने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान केन्द्रों में दिव्यांग एवं बुजुर्गों की सहायता के लिए वालिंटियर्स की उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही। इस अवसर पर एडीएम अरविंद एक्का, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी, जिले के समस्त रिटर्निंग/सहायक रिटर्निंग अधिकारी उपस्थित थे।  

kgnews

Recent Posts

मृतक शिक्षाकर्मी के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति से इनकार गलत, हाईकोर्ट का अहम फैसला

मृतक शिक्षाकर्मी के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति से इनकार गलत, हाईकोर्ट का अहम फैसला

बिलासपुर. हाई कोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति के एक मामले में महत्वपूर्ण निर्णय सुनाते हुए कहा…

17 minutes ago
MP में शिक्षकों के तबादलों में ई-अटेंडेंस बनी बाधा, 90% स्कूलों के पद पोर्टल पर ‘रिजर्व’

MP में शिक्षकों के तबादलों में ई-अटेंडेंस बनी बाधा, 90% स्कूलों के पद पोर्टल पर ‘रिजर्व’

भोपाल. स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू किए जाने से पहले ही शिक्षकों…

27 minutes ago
जबलपुर में बदहाल सड़क बनी काल, 2 किमी पैदल चलने के बाद गर्भवती और अजन्मे बच्चे की मौत

जबलपुर में बदहाल सड़क बनी काल, 2 किमी पैदल चलने के बाद गर्भवती और अजन्मे बच्चे की मौत

जबलपुर. स्मार्ट सिटी और विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच जबलपुर से एक ऐसी दर्दनाक…

1 hour ago
बांस के ट्री गार्ड निर्माण से आत्मनिर्भर बनेंगी सुकमा की 53 दीदियां

बांस के ट्री गार्ड निर्माण से आत्मनिर्भर बनेंगी सुकमा की 53 दीदियां

सुकमा/रायपुर. बांस के उपयोग को बढ़ावा देने और इससे स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की…

1 hour ago
योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

योग को जीवनशैली में शामिल करें, स्वस्थ और संतुलित जीवन की ओर बढ़ें: राज्यपाल रमन डेका

रायपुर. राज्यपाल रमेन डेका आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित…

2 hours ago
CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

CG : करें योग रहें निरोग – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल

रायपुर,  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं प्रेरणा से आयोजित 12वें विश्व योग…

2 hours ago