छत्तीसगढ़

CG : मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी…

रायपुर। मदिरा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है. शराब के शौकीनों को अब उनकी मनपसंद ब्रांड मिलेगी. आबकारी विभाग ने मनपसंद एप लॉन्च कर दिया है. एप के माध्यम से शौकीन अपनी पसंद के ब्रांड की शराब ढूंढ सकते हैं. एप में ब्रांड के साथ शराब की कीमत की जानकारी भी दी गई है. ग्राहक मदिरा दुकान में अपनी पसंद का ब्राण्ड उपलब्ध न होने पर एप के जरिए आबकारी विभाग से शिकायत भी कर सकेंगे.

आबकारी विभाग द्वारा लांच किए गए मनपसंद एप में मदिरा ढूंढने के ऑप्शन देने के साथ ही उपलब्धता, डिमांड के साथ कांटेक्ट नंबर, शिकायत दर्ज कराने के ऑप्शन के साथ आबकारी विभाग की सूचना का ऑप्शन दिया गया है. सूचना के ऑप्शन में एप को उपयोग करने का तरीका बताया गया है. एप के माध्यम से शराब के बारे में जानकारी मिलने से मदिरा प्रेमियों को अपने पसंदीदा ब्रांड खरीदने भटकना नहीं पड़ेगा. मदिरा प्रेमियों को जहां उनकी पसंदीदा ब्रांड मिलेगा, वहां से वे मदिरा खरीद सकते हैं. इससे सरकार के राजस्व में भी वृद्धि होगी. साथ ही दुकानों में स्टॉक का क्लीयरेंस भी जल्दी होगा.

शराब दुकानों में कम होगी भीड़

अब तक की व्यवस्था में मदिरा प्रेमी किसी शराब दुकान में शराब खरीदने के लिए जाता था तो पसंदीदा ब्रांड नहीं मिलने पर मदिरा प्रेमी विकल्प के रूप में किसी दूसरे ब्रांड का चयन करता था. विकल्प चयन करने में समय लगता है. इसके कारण शराब दुकानों में शराब खरीदने वालों की बेवजह भीड़ लगती थी. अब मदिरा प्रेमी को जहां उनकी पसंद की मदिरा मिलेगी, वह वहां से खरीदेगा. एप से शराब की उपलब्धता और रेट की जानकारी मिलते से शराब दुकानों में अब बेवजह भीड़ नहीं लगेगी.

जानिए मनपसंद एप की क्या है खासियत

आबकारी विभाग की सचिव आर संगीता की अध्यक्षता में बुधवार को नवा रायपुर स्थित जीएसटी भवन में आबकारी विभाग की बैठक हुई, जिसमें यह एण्ड्राइड मोबाइल बेस्ड एप्लीकेशन ‘मनपसंद’ लॉन्च किया गया. इस मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से से ग्राहक मदिरा दुकानों में मदिरा की उपलब्धता के ब्राण्ड-लेबल, दुकान, कीमत अनुसार उपलब्ध सर्च ऑप्शन से ऑनलाइन जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. इस एप के माध्यम से ग्राहक मदिरा दुकान में अपनी पसंद का ब्राण्ड उपलब्ध न होने पर उसकी सुनिश्चित करने की जानकारी भी विभाग को दे सकेंगे.

kgnews

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ

भोपाल  स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 के अवसर पर 15 अगस्त को प्रातः 9:00 बजे लाल परेड…

3 hours ago
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य

​रायपुर गायत्री-इंदिरा स्व-सहायता समूह को मंत्री कश्यप ने सौंपी 65 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि…

4 hours ago
गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

गुणवत्तापूर्ण, रोजगारोन्मुखी एवं संस्कारयुक्त शिक्षा प्रदान करना हमारा मूल ध्येय : उच्च शिक्षा मंत्री परमार

भोपाल  उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि भारतीय…

4 hours ago
भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

भैरमगढ़ में सामाजिक सहभागिता की अनूठी पहल, पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों को मिला पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन

रायपुर 324 स्कूलों में 16 हजार बच्चों के लिए हुआ ‘न्योता भोज’ महाअभियान प्रधानमंत्री पोषण…

4 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सड़क यात्रा के दौरान नागरिकों से किया संवाद

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को आलीराजपुर जिले के चंद्रशेखर आजाद नगर में…

4 hours ago
सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

सूरज की रोशनी से जगमगाए घर महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन

रायपुर कबीरधाम जिले की ग्रामीण महिलाओं ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में ऐसा उदाहरण पेश…

4 hours ago