रायपुर । जैन संघ नरसिंहपुर मध्यप्रदेश द्वारा चातुर्मास पर्व पर मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) को ‘गौ रक्षा रत्न सम्मान अलंकरण’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान नरसिंहपुर में ही आयोजित किया गया। यह अलंकरण अध्यात्म योगी उपाध्याय प्रवर महेंद्र सागर महाराज एवं युवा मनीषी उपाध्याय प्रवर मनीष सागर महाराज साहब के शिष्य विनम्र सागर महाराज के सानिध्य में प्रदान किया गया।

बता दें कि मनोहर गौशाला खैरागढ़ ने बीते वर्षों में गौ सेवा, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में अद्भुत उदाहरण दिया है। यहां तैयार किए गए ‘फसल अमृत’ और ‘ऑर्गेनिक गोल्ड’ जैसे उत्पाद किसानों के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। गौशाला के माध्यम से गौ पालन, गोबर-गौमूत्र आधारित उत्पाद निर्माण, अपंग और असहाय गौवंश की सेवा और ग्रामीण आत्मनिर्भरता की दिशा में मनोहर गौशाला महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *