छत्तीसगढ़

CG : मरीज की इलाज में लापरवाही, इस बात को लेकर आपस में भिड़े डॉक्टर

भिलाई में संचालित स्पर्श मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के डॉक्टरों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह विवाद वहीं के एक डॉक्टर द्वारा मरीजों को अपने यहां दुर्ग में संचालित हॉस्पिटल में बुलाने को लेकर हुआ। बाद में दोनों पक्ष के डॉक्टर सुपेला थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कर लिया है।

स्पर्श हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ दीपक वर्मा ने बताया कि डॉ दीपक कोठारी उनके हॉस्पिटल में डॉक्टर हैं। पिछले कई सालों से शिकायत आ रही थी कि डॉ कोठारी अस्पताल में मरीज का ऑपरेशन करने के लिए आते हैं। उसके बाद उसका फॉलोअप सही से नहीं लेते और मरीज को अपने दुर्ग स्थित अस्पताल में इलाज के लिए बुलाते हैं।

इस बात की शिकायत वहां के मार्केटिंग स्टाफ सहित डॉक्टरों ने भी बोर्ड की मीटिंग में की। इसके बाद अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. सावंत ने उन्हें ऐसा न करने की चेतावनी भी दी। इसके बाद भी डॉ दीपक कोठारी नहीं माने। शुक्रवार 12 जनवरी 2024 को भी उन्होंने ऐसा ही किया। डॉ दीपक कोठारी ने एक मरीज का ऑपरेशन किया, लेकिन ब्लीडिंग की शिकायत होने के बावजूद उसका सही से इलाज नहीं किया, बल्कि मरीज को अपने अस्पताल बुलाया। यह सुनते ही डॉ दीपक कोठारी भड़क गए। उन्होंने डॉ. वर्मा को देख लेने की धमकी देते हुए गालीगलौज शुरू कर दी। डॉ वर्मा ने इसका विरोध किया, तो दोनों के बीच मारपीट हो गई।

kgnews

Recent Posts

CG : उरला में गांजा के साथ महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार …

CG : उरला में गांजा के साथ महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार …

रायपुर। उरला में गांजा के साथ महिला सहित 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए है, 05.06.2026…

5 minutes ago
CG : आयकर विभाग में ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

CG : आयकर विभाग में ट्रांसफर, देखें लिस्ट …

रायपुर। प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त सीजी एमपी ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है।…

16 minutes ago
बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पत्नी की आय अधिक होने पर भी मुकदमे का खर्च देगा पति

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पत्नी की आय अधिक होने पर भी मुकदमे का खर्च देगा पति

 बिलासपुर  हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवादों में अंतरिम भरण-पोषण और मुकदमे के खर्च को लेकर…

19 minutes ago
रबिन्द्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा भोपाल में 6 जून को पहली बार होगा वेलोसिटी नाइट रन 2026 का आयोजन

रबिन्द्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा भोपाल में 6 जून को पहली बार होगा वेलोसिटी नाइट रन 2026 का आयोजन

 रबिन्द्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी द्वारा भोपाल में 6 जून को पहली बार होगा वेलोसिटी नाइट…

28 minutes ago
CG : दो खाद कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त, 61 को नोटिस जारी …

CG : दो खाद कारोबारियों के लाइसेंस निरस्त, 61 को नोटिस जारी …

सक्ति। किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए चलाए जा रहे सघन निरीक्षण अभियान…

29 minutes ago
CG : पुलिसकर्मी ने घर में किया सुसाइड, फंदे पर मिली लाश …

CG : पुलिसकर्मी ने घर में किया सुसाइड, फंदे पर मिली लाश …

खैरागढ़. जिले के छुईखदान थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक शीतल यादव की आत्महत्या की खबर…

35 minutes ago