बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में मलेरिया से फिर दो बच्चों की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. यह मामला बेलगहना के कालीमाटी गांव का है. जिले में अब तक मलेरिया से चार बच्चों की मौत हो चुकी है. इससे पहले टेंगनमाड़ा क्षेत्र में मलेरिया से दो बच्चों की हुई हुई थी. इसकी पुष्टि सीएमएचओ डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने की है.
जानकारी के मुताबिक, बेलगहना के कालीमाटी गांव के रहने वाले दो मासूम सगे भाइयों की मौत मलेरिया से हुई है. एक 6 साल का और दूसरा 12 साल का था. वहीं मां की भी स्थिति गंभीर है. उन्हें सिम्स रेफर किया गया है.
सीएमएचओ डॉ. प्रभात श्रीवास्तव ने बताया कि, जिले में अब तक मलेरिया के 14 मरीज आ चुके हैं. कालीमाटी में मलेरिया से दो सगे भाइयों की मौत हुई है. इससे पहले भी टेंगनमाड़ा क्षेत्र में मलेरिया से दो बच्चों की मौत हुई थी. जिले में मलेरिया से अब तक चार बच्चों की मौत हो चुकी है.
भोपाल ओडिशा के पंचायती राज एवं पेयजल मंत्रीरबी नारायण नाइक ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुगलिया…
- डिप्टी कलेक्टर डीआर ध्रुव ने जिले में संचालित विभिन्न कौशल विकास प्रशिक्षण संस्थानों का…
- निर्माणाधीन परियोजनाओं की विभागवार समीक्षा, कार्यों में तेजी लाने के निर्देश - लोक निर्माण,…
- छात्रावासों की सभी मूलभूत व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश - बस्तर मुन्ने कार्यक्रम…
- दुर्घटना के बाद शुरुआती एक घंटे गोल्डन ऑवर के भीतर घायल व्यक्ति को त्वरित…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी…