छत्तीसगढ़

CG : मवेशियों को सड़क से हटाने अधिकारी कर रहे रतजगा

कोरिया जिला प्रशासन लगातार पशुपालको से अपील कर रहे हैं कि मवेशियों को सड़कों पर न छोड़ें क्योंकि इससे दुर्घटना की आशंका बनी होती है।

जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जनपद पंचायत, पशुपालन विभाग, नगरीय- निकाय के अधिकारियों- कर्मचारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग सहित बाजार, चौक-चौराहे भीड़-भाड़ जगहों में आवारा, घुमन्तू मवेशी का जमावड़ा न हो, इसकी लगातार निगरानी करते हुए देर रात तक मवेशियों को हटाने का अभियान चलाते रहें।

कलेक्टर के निर्देश के तहत देर रात तक बैकुंठपुर, सोनहत, शिवपुर-चरचा, पटना, खरवत, चेरवापारा, घुघरा, राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के सड़कों पर बैठे मवेशियों को कर्मचारियों द्वारा लगातार देर रात तक हटाने की कार्यवाही की भी जा रही है।

कलेक्टर लंगेह ने पशुपालकों से अपील करते हुए कहा कि सड़कों पर मवेशियों को न छोड़े, घर, बाड़ी या गौठान में बांधकर रखें क्योंकि सड़को पर झुंड में बैठे-खड़े मवेशियों के कारण सड़क दुर्घटना होने की आशंका बनी होती है। आम लोगों से भी अपील करते हुए कलेक्टर लंगेह ने कहा चौक-चौराहे व सड़को पर बैठे मवेशियों को हटाने में सहयोग करें।

लंगेह ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों पर बैठे घुमन्तू मवेशी मालिकों, पशुपालकों का चिन्हांकन कर आर्थिक दण्ड स्वरूप वसूली करें साथ ही बार-बार सड़को पर मवेशी छोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए हैं।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

24 जून को रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे सीएम साय, छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम—केंद्रीय…

1 hour ago
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

रायपुर अल-नीनो के प्रभाव से इस बार मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़…

2 hours ago
भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय भूमि की सुरक्षा और…

2 hours ago
मोहन नागर और स्व. भगवानदास रैकवार के योगदान ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मोहन नागर और स्व. भगवानदास रैकवार के योगदान ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति मती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा मंगलवार को नई…

2 hours ago
कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में रोजगार के क्षेत्र में…

2 hours ago
राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न

राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न

रायपुर राज्य में डिजिटल गवर्नेंस के तेजी से बढ़ते दायरे और शासकीय सेवाओं के बढ़ते…

2 hours ago