बलरामपुर, जिले के राजपुर पुलिस की टीम ने पशु क्रूरता और मवेशी की हत्या के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने गाय के एक बछड़े को जंगल में ले जाकर धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी थी और फिर मांस का बंटवारा कर लिया था। मामले में प्राथमिक रिपोर्ट पर पुलिस की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है वहीं आरोपियों के पास से मवेशी के अवशेष भी जप्त किए हैं।
आपको बता दें कि, मामला ग्राम पंचायत सेवारी का है। जहां आरोपियों ने 23 जुलाई 2025 को जंगल में मवेशी की हत्या किया था। प्रार्थी ने जब अपने मवेशी की खोजबीन की तो उसका कहीं भी पता नहीं चला। बाद में कुछ लोगों ने उसे बताया कि चार लोग उसके मवेशी को जंगल की ओर ले गए थे। मामले में पुलिस की टीम ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उनके पास से धारदार हथियार भी जप्त किया है और कार्रवाई शुरू कर दिया है।
रायपुर. छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों के डॉक्टरों को बिना स्थानीय रजिस्ट्रेशन के प्रैक्टिस की अनुमति…
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र…
भोपाल राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा कि "धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना" और "प्रधानमंत्री जनमन…
दुर्ग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वें संस्करण को…
भोपाल प्रधानमंत्रीनरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" के 135वें संस्करण का रविवार को…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर स्थित डीडीयू ऑडिटोरियम में आपातकाल स्मृति दिवस के अवसर…