छत्तीसगढ़

CG : महतारी वंदन योजना को लेकर विपक्ष ने मंत्री को घेरा, सदन में जोरदार हंगामा…

रायपुर। विधानसभा बजट सत्र के दौरान मंगलवार को विपक्ष ने महतारी वंदन योजना को लेकर पक्ष को घेरा। कांग्रेस के विधायक उमेश पटेल के बाद नेता प्रतिपक्ष डा चरणदास महंत ने भी महिला-बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े को घेरा। मंत्री राजवाड़े को घिरती देख डिप्टी सीएम अरुण साव ने मोर्चा संभालने की कोशिश की और कांग्रेस के विधायकों को उनकी सरकार के कामकाज की याद दिलाई। हंगामा और नारेबाजी के बीच उनकी आवाज दबी रही। कांग्रेस के विधायकों ने नारेबाजी करते हुए बहिगर्मन कर दिया।

पूर्व मंत्री व खरसिया के विधायक उमेश पटेल ने मंत्री राजवाड़े से पूछा कि क्या यह सही है कि केंद्र व राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ जिन महिलाओं और बुजुर्गाें को मिल रहा है उनको महतारी वंदन योजना की राशि काट कर दी जा रही है। अगर ऐसा है कि राज्य सरकार महिलाओं के साथ धोखा कर रही है। मंत्री राजवाड़े ने बताया कि ऐसी महिला हितग्राही जिनको केंद्र व राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ मिल रहा है उनको अंतर की राशि काटकर दी जा रही है। मसलन अगर किसी महिला हितग्राही को पूर्व की योजना का लाभ प्रति महीने 500 रूपये मिल रहा है तो उनको महतारी वंदन योजना के तहत 500 रुपये ही दिया जा रहा है। मंत्री राजवाड़े के जवाब के बाद सदन में मौजूद कांग्रेस के विधायकों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। राज्य सरकार पर महिलाओं के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। कांग्रेस विधायकों के हंगामा के बीच डिप्टी स्पीकर अरुण साव ने कहा कि जिन लोगों ने पांच साल महिलाओं व माताओं को ठगा है आज वे लोग विराेध कर रहे हैं। 500 रुपये तो दे नहीं पाए। अब विराेध कर रहे हैं।

नारेबाजी,हंगामा और सवाल जवाब के बीच विधायक उमेश पटेल ने मंत्री राजवाड़े से कहा कि चलिए आज आप सदन में इस बात की घोषणा कर दीजिए कि केंद्र व राज्य शासन की विभिन्न योजनाओं की महिला हितग्राहियों को महतारी वंदन योजना की पूरी राशि एक हजार रुपये महीना दिया जाएगा। अगर आप सदन में इस बात की घोषणा करती हैं तो हम सब आपके लिए ताली बजाएंगे।

kgnews

Recent Posts

इंदौर नगर निगम में 92 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला, ED ने कसा शिकंजा; 3 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर नगर निगम में 92 करोड़ का फर्जी बिल घोटाला, ED ने कसा शिकंजा; 3 आरोपी गिरफ्तार

इंदौर  दौर नगर निगम के चर्चित फर्जी बिल घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी…

31 minutes ago
DEO पर गंभीर आरोप, कलेक्टर के नाम से जारी किया आदेश; RTI मामलों में भी लापरवाही उजागर

DEO पर गंभीर आरोप, कलेक्टर के नाम से जारी किया आदेश; RTI मामलों में भी लापरवाही उजागर

बलरामपुर. बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) मनीराम यादव एक बार फिर गंभीर आरोपों…

52 minutes ago
MP में फिर बनेगा स्टेट एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल, 23 साल बाद मोहन सरकार की बड़ी तैयारी

MP में फिर बनेगा स्टेट एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल, 23 साल बाद मोहन सरकार की बड़ी तैयारी

भोपाल  म.प्र. के अधिकारी-कर्मचारियों की तरफ से हाईकोर्ट में दायर साढ़े चार लाख केस के…

57 minutes ago
भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन, कोलार की 15 कॉलोनियों को नोटिस जारी

भोपाल में अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन, कोलार की 15 कॉलोनियों को नोटिस जारी

भोपाल भोपाल प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. कोलार इलाके की…

1 hour ago
रायपुर में विकसित होगा विश्वस्तरीय हॉस्पिटैलिटी एवं वेलनेस सेंटर, क्वींस क्लब ऑफ इंडिया के उन्नयन हेतु PPP मॉडल पर प्रस्तावित परियोजना

रायपुर में विकसित होगा विश्वस्तरीय हॉस्पिटैलिटी एवं वेलनेस सेंटर, क्वींस क्लब ऑफ इंडिया के उन्नयन हेतु PPP मॉडल पर प्रस्तावित परियोजना

रायपुर में विकसित होगा विश्वस्तरीय हॉस्पिटैलिटी एवं वेलनेस सेंटर, क्वींस क्लब ऑफ इंडिया के उन्नयन…

1 hour ago
CGPSC भर्ती घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व चेयरमैन-सचिव समेत कई अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी

CGPSC भर्ती घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व चेयरमैन-सचिव समेत कई अफसरों के ठिकानों पर छापेमारी

रायपुर/दुर्ग. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के भर्ती घोटाले में सीबीआई के बाद अब प्रवर्तन निदेशालय…

2 hours ago