छत्तीसगढ़

CG : महतारी वंदन योजना से पार्वती सोनी बनी आत्मनिर्भर

रायपुर, महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं की जिदंगी संवार रही है। महिलाएं, हर महीने मिलने वाले एक हजार रूपए से अपने घर की जरूरतों को पूरा कर रही हैं। कुछ महिलाएं इस राशि का उपयोग अपने जीवकोपार्जन की नई राह बनाने की ओर अग्रसर है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के मनेन्द्रगढ़ विकासखंड की निवासी पार्वती सोनी ने महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक मासिक मदद से एक सिलाई मशीन खरीद ली। जिससे वो अब आर्थिक रूप से मजबूत हो रही है।

पार्वती सोनी कहती है कि महिला सशक्तिकरण को उत्प्रेरित करने वाली महतारी वंदन योजना के तहत हर माह एक हजार रुपए की राशि उनके खाते में पहुंच रही है। मोदी जी की गारंटी और विष्णु देव साय के सुशासन से ही आज मेरे बैंक खाते में प्रतिमाह एक हजार रुपए आ रहे है। मुझ जैसी महिलाओं के लिए यह वरदान है। परिवार मे उनकी निर्णायक भूमिका सुदृढ़ करने हेतु, समाज में महिलाओं के प्रति भेदभाव, असमानता एवं जागरूकता की कमी को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सुधार करने तथा आर्थिक स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना लागू किए जाने का निर्णय लिया गया।

गौरतलब है कि उक्त योजना का शुभारंभ 10 मार्च 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। राज्य की लगभग 70 लाख हितग्राही महिलाओं को हर माह एक हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। मार्च से लेकर दिसम्बर तक हितग्राही महिलाओं को 10 मासिक किश्तों में 6530 करोड़ 41 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है।

kgnews

Recent Posts

CG : 18 अगस्त को जिलेभर में आयोजित होगी राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ…

CG : 18 अगस्त को जिलेभर में आयोजित होगी राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ…

गरियाबंद । भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान…

3 minutes ago
CG : प्रदेश के कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री खुशवंत साहेब का दौरा कार्यक्रम…

CG : प्रदेश के कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री खुशवंत साहेब का दौरा कार्यक्रम…

गरियाबंद । प्रदेश के कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री खुशवंत साहेब 24 जुलाई शुक्रवार को…

5 minutes ago
CG : सुरसाबांधा में फूड पार्क स्थापना के लिए प्रस्तावित शासकीय भूमि पर दावा-आपत्ति…

CG : सुरसाबांधा में फूड पार्क स्थापना के लिए प्रस्तावित शासकीय भूमि पर दावा-आपत्ति…

गरियाबंद । राजिम तहसील के ग्राम सुरसाबांधा में प्रस्तावित नवीन फूड पार्क की स्थापना के…

17 minutes ago
CG : विभागीय लापरवाही के चलते गोदाम में रखा पोटाश, चक्कर काट रहे किसानों तक नहीं पहुंच रहा …

CG : विभागीय लापरवाही के चलते गोदाम में रखा पोटाश, चक्कर काट रहे किसानों तक नहीं पहुंच रहा …

रायपुर। किसानों की मांग के अनुरूप अभी भी खाद सोसायटियों तक नहीं पहुंच रहा और…

18 minutes ago
एम्स भोपाल में ऑल इंडिया रैंक 8 का प्रवेश, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी को मिली नई प्रतिभा

एम्स भोपाल में ऑल इंडिया रैंक 8 का प्रवेश, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी को मिली नई प्रतिभा

एम्स भोपाल में ऑल इंडिया रैंक 8 का प्रवेश, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी को मिली नई प्रतिभा…

26 minutes ago
CG : बालोद में बेटी के साथ पिता ने किया रेप …

CG : बालोद में बेटी के साथ पिता ने किया रेप …

बालोद। जिले से बाप बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया…

27 minutes ago