CG : महतारी वंदन योजना से मिली नई राह, गीतांजली बनी आत्मनिर्भर…

महासमुंद । राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं लाभान्वित हो रही है। इस योजना से प्रेरित होकर सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम डुमरपाली की निवासी गीतांजली कुमार ने आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है।

गीतांजली कुमार आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से हैं और पहले घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए छोटे-मोटे काम करती थीं। उनका सपना था कि वे बुनकरी का काम शुरू करें, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे बुनकर मशीन खरीदने में असमर्थ थीं। तभी महतारी वंदन योजना के तहत उन्हें हर माह मिलने वाली सहायता राशि ने उनके जीवन में बदलाव की शुरुआत की।

गीतांजली ने इस राशि को बचत कर एक बुनकर मशीन खरीदी और अपने गांव की महिलाओं के लिए सूती साड़ियों का निर्माण शुरू किया। आज उनका यह छोटा सा प्रयास एक छोटे व्यवसाय के रूप में विकसित हो चुका है। बुनकरी के इस कार्य से उन्हें लगभग 5000 रुपये प्रतिमाह की आय होने लगी है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में भी सुधार आया है।

गीतांजली बताती हैं कि इस योजना ने उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर दिया है। वे कहती हैं कि अब वे अपने परिवार की मदद करने के साथ ही आगे चलकर इस काम को और बढ़ाने की योजना भी बना रही हैं। गीतांजली कुमार ने इस अवसर के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और आर्थिक मजबूती का नया आधार बन रही है।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

9 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

9 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

9 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

9 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

9 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

10 hours ago