CG : ‘महतारी वंदन’ से महिलाओं के नाम काटे जाने के आरोप पर मंत्री गजेंद्र यादव का पलटवार, कहा- कांग्रेस पहले बताए कि कितने युवाओं को दिया बेरोजगारी भत्ता?

रायपुर। महतारी वंदन से 4 लाख महिलाओं के नाम काटे जाने के कांग्रेस के आरोप पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहले यह बताए कि उन्होंने युवाओं को जो 2,500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, उसमें कितने युवाओं को कितनी राशि दी?

स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने मीडिया से चर्चा में कहा कि आज ‘महतारी वंदन योजना’ की 20वीं किश्त जारी की जा रही है. महिलाओं के खातों में 1,000 रुपये प्रतिमाह जमा किए जा रहे हैं. हम ईमानदारी से जनता के खाते में पैसा पहुंचा रहे हैं, इतनी बड़ी राशि पारदर्शिता के साथ जारी की जा रही है.

वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर के दौरे को लेकर गजेंद्र यादव ने कहा कि हम सबके लिए गौरव की बात है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर दशहरा में शामिल हो रहे हैं. हमारे सरकार के नेतृत्व में बस्तर शांति की ओर बढ़ रहा है, नक्सलवाद पर प्रहार जारी है, नक्सली अब शांति की राह पर आने को मजबूर हो रहे हैं.

kgnews

Recent Posts

MP Weather: अगले 3 दिन हल्की बारिश, फिर अगले हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट; 30 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात

MP Weather: अगले 3 दिन हल्की बारिश, फिर अगले हफ्ते भारी बारिश का अलर्ट; 30 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात

भोपाल  मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार, प्रदेश में सक्रिय मानसूनी सिस्टम कमजोर पड़ रहा है।…

1 hour ago
2023 की हार के बाद अब टिकट भी कटा, क्या दतिया में खत्म हो रहा है नरोत्तम मिश्रा का सियासी दौर?

2023 की हार के बाद अब टिकट भी कटा, क्या दतिया में खत्म हो रहा है नरोत्तम मिश्रा का सियासी दौर?

दतिया दतिया का उपचुनाव अब सिर्फ एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं रह गया है.…

1 hour ago
स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो रही है सराहना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो रही है सराहना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्कूली शिक्षा में ड्रॉप-आउट दर हुई शून्य, हमारे सांदीपनि विद्यालय मॉडल की देश में हो…

2 hours ago
बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

बस्तर की जैविक खेती को मिलेगा वैश्विक बाजार, यूरोप तक पहुंचेंगे जैविक उत्पाद : उप…

2 hours ago
CG : भोरमदेव धाम में शुरू हुआ ईको ट्रेल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शुभारंभ …

CG : भोरमदेव धाम में शुरू हुआ ईको ट्रेल, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शुभारंभ …

कबीरधाम। जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल भोरमदेव धाम में पर्यावरण संरक्षण और पर्यटन…

3 hours ago