छत्तीसगढ़

CG : महापौर एवं सभापति ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद, अभियान का हुआ शुभारंभ

पोलियो मुक्त समाज के निर्माण में सभी की सहभागिता जरूरी-महापौर जीवर्धन चौहान

30 जून तक चलेगा अभियान, 1.34 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

रायगढ़,

महापौर एवं सभापति ने बच्चों को पिलाई पोलियो की दो बूंद, अभियान का हुआ शुभारंभ

जिले में राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान-2026 का शुभारंभ रविवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामभाठा, संजय मैदान में किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम के महापौर जीवर्धन चौहान एवं सभापति डिग्री लाल साहू ने नन्हे बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक अभिभावक को अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त भारत का सपना तभी साकार होगा, जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति इस अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेगा। सभापति डिग्री लाल साहू ने भी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे, इसके लिए सभी लोग आगे आकर स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।   
       
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत ने बताया कि राष्ट्रीय सघन पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में 28 से 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 1 लाख 34 हजार 980 बच्चों को पोलियोरोधी वैक्सीन की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। जिलेभर में व्यापक तैयारियां की गई हैं ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रह जाए। अभियान के प्रथम दिवस जिले के 1307 पोलियो बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इसके साथ ही शेष बच्चों तक पहुंचने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम अगले दो दिनों तक घर-घर जाकर दवा पिलाने का कार्य करेगी।

अभियान को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों और स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई है। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रह जाए। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए प्रत्येक बच्चे को पोलियोरोधी खुराक पिलाना अत्यंत आवश्यक है। इसलिए अभिभावक अपने बच्चों को निर्धारित अवधि में अवश्य पोलियो की दवा पिलाएं।

इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. भानु पटेल, जिला कार्यक्रम प्रबंधक रंजना पैंकरा, जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. अविनाश चंद्रा, नोडल अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. सोनाली मेश्राम सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, मितानिन दीदियाँ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

kgnews

Recent Posts

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोविड-19 को आधार बनाकर नहीं रोकी जा सकती अनुकंपा नियुक्ति

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कोविड-19 को आधार बनाकर नहीं रोकी जा सकती अनुकंपा नियुक्ति

बिलासपुर. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एन के चन्द्रवंशी की एकलपीठ ने कहा है, कि कोरोना महामारी…

23 minutes ago
छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर घायल

छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा, दीवार ढहने से दो बच्चों की मौत, महिला गंभीर घायल

बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां दीवार…

58 minutes ago
रेलवे कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति वालों को मिलेगी पुरानी पेंशन, बड़ा फैसला

रेलवे कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति वालों को मिलेगी पुरानी पेंशन, बड़ा फैसला

भोपाल. रेलवे बोर्ड ने अनुकंपा के आधार पर नौकरी पाने वाले रेल कर्मचारियों और उनके…

1 hour ago
इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी, 20 यात्री घायल; शराब के नशे में मिला ड्राइवर

इंदौर-उज्जैन रोड पर बस पलटी, 20 यात्री घायल; शराब के नशे में मिला ड्राइवर

उज्जैन. इंदौर-उज्जैन रोड पर शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इंदौर से…

2 hours ago
‘मन की बात’ जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

‘मन की बात’ जनभागीदारी और जनप्रेरणा का सशक्त माध्यम बना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय…

2 hours ago
रायपुर का निरीक्षण करने में स्कूटी से निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर का निरीक्षण करने में स्कूटी से निकले उप मुख्यमंत्री अरुण साव

रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लगभग तीन घंटे तक स्कूटी से बिलासपुर शहर का…

2 hours ago