CG : महापौर-सभापति के लिए टोयोटा गाड़ी तो अधिकारी के मारुति डिजायर,

रायपुर  । महापौर मीनल चौबे पूर्व महापौर की वाली गाड़ी की जगह नई चमचमाती टोयोटा गाड़ी में फर्राटा भरेंगी। यही नहीं, सभापति सूर्यकांत राठौर के लिए भी जल्द नई टोयोटा गाड़ी आएगी।

इसके लिए नगर निगम के मोटर वर्कशाप से प्रस्ताव बनाकर निगम मुख्यायल से सूडा को मंजूरी के लिए भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही नई गाड़ी की खरीदी की जाएगी।

इसी तरह नगर निगम का मोटर और विद्युत अभियांत्रिकी विभाग शहर में विद्युत पोल खड़ा करने संबंधी कार्य के लिए 5 टावर लोडर क्रय करेगा। नगर निगम के 10 जोन में विद्युत संबंधी कार्य की आवश्यकता को देखते हुए 10 नए टाटा एस वाहन क्रय करने का प्रस्ताव बनाया गया है।

रायपुर नगर निगम जल्द ही शहर की मुखिया के लिए नए वाहन की खरीदी करेगा। साथ ही नगर निगम सभापति को पुरानी गाड़ी की जगह निगम से नई गाड़ी मिलेगी।

इस संबंध में प्रस्ताव बनकर तैयार है। यही नहीं, विभागीय अधिकारियों के लिए 19 मारुति डिजायर वाहन खरीदने शासन से मंजूरी मांगी जा रही है। विदित हो कि निगम मुख्यालय में इस समय अपर आयुक्त, उपायुक्त, अधीक्षण अभियंता को पात्रता के आधार के निगम की ओर से वाहन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी है। वहीं कुछ अधिकारी किराये की गाड़ी का उपयोग कर रहे हैं।

अब हर जोन में विद्युत संबंधी कार्य के लिए 1 टाटा एस गाड़ी
नगर निगम के दस जोन स्थित 70 वार्डों में विद्युत व्यवस्था संबंधी कार्य के लिए अब हर जोन अलग से 1 टाटा एस गाड़ी रहेगी। इस तरह 10 जोन की जरूरत हिसाब से 10 टाटा एस की नई गाड़ी क्रय करने की तैयारी है।

आवारा मवेशी पकड़ने शहर में 10 काउकेचर, कुत्ता पकड़ने महज 1 डागकेचर
नगर निगम के पास कुत्तों की धरपकड़ करने 10 जोन के हिसाब से वर्तमान में 10 काउकेचर गाड़ी उपलब्ध है। प्रत्येक जोन को अलग से काउकेचर दिया गया है। वहीं शहरभर के आवारा कुत्तों की पकड़ने नगर निगम के पास केवल एक डाग केचर की व्यवस्था है। यह शहर के विस्तार को देखते हुए बहुत कम है, डाग केचर की संख्या बढ़ाने एक अरसे से मांग की जा रही है।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

4 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

4 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

4 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

5 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

5 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

5 hours ago