CG : महाविद्यालय कोरबा छत्तीसगढ़ में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन,

कोरबा । विश्व सर्प दिवस (16 जुलाई) के अवसर पर अग्रसेन कन्या महाविद्यालय, कोरबा में ‘नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी’ ने पीपीटी के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया। यह दिवस हर साल लोगों में सांपों के संरक्षण, उनके महत्व और उनके बारे में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। सांप पारिस्थितिकी तंत्र में चूहे और अन्य जीवों की आबादी को नियंत्रित कर कृषि और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

इस जागरूकता कार्यक्रम में महाविद्यालय के बीए, बीकॉम, बीएससी जूलॉजी और बी.एड. से 200 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया, कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में सांपों को लेकर काफी उत्सुकता देखने को मिली, उन्होंने सांपों से जुड़े कई प्रश्न पूछे, जिनके रोचक और वैज्ञानिक उत्तरों ने सभी को रोमांचित कर दिया। इस अवसर पर जितेंद्र सारथी ने विषैले और गैर विषैले सांपों की पहचान, सर्पदंश की स्थिति में प्राथमिक उपचार और सर्पदंश से बचाव के उपायों की जानकारी दी।

वहीं नोवा नेचर से जीव विज्ञानी सिद्धांत जैन ने सांपों की शरीर रचना, पारिस्थितिकी तंत्र में उनके महत्व, सर्पविष के दुष्प्रभाव और उनके उपचार के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में छात्राओं ने सांपों के महत्व को समझा और उनके संरक्षण की आवश्यकता को महसूस किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में प्रकृति और वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना था ताकि समाज में सांपों जैसे महत्वपूर्ण जीवों के संरक्षण में भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इस कार्यक्रम में कोरबा एसडीओ सूर्यकांत सोनी, ,नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी से जितेंद्र सारथी, सिद्धांत जैन ,भूपेंद्र जगत , अग्रसेन कॉलेज के अध्यक्ष सुनील जैन,महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार झा, एनईपी नोडल अधिकारी मिस अंजना चौधरी तथा समस्त सहायक प्राध्यापकगण उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्राओं को प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया।

kgnews

Recent Posts

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…

14 hours ago
CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

CG : ऑडियो वायरल हुआ, व्यायाम शिक्षक नौकरी से निकाला गया

जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…

14 hours ago
CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

CG : कच्चे और टपकते घर के झंझट से मिली हमेशा के लिए मुक्ति पीएम जनमन आवास योजना से ग्राम आमादरहा के मोटू राम का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…

15 hours ago
CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

CG : मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाई

अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…

15 hours ago
CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

CG : पीएम सूर्य घर-मुफ्त योजना से ग्राम कंठी के उमाकांत का बिजली बिल हुआ शून्य, बिजली उपभोक्ता से बने ऊर्जादाता

अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…

15 hours ago
CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

CG : राष्ट्रीय पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान अंतिम चरण में, सरगुजा में मिलीं ऐतिहासिक और दुर्लभ पाण्डुलिपियां

अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…

15 hours ago