CG : महासमुंद जिले को 12.21 करोड़ रुपये का खनिज राजस्व प्राप्त …

महासमुंद। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इस संबंध में मंगलवार को कलेक्टर श्री विनय कुमार लहंगे की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्व, पुलिस, परिवहन, वन तथा खनिज विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में कलेक्टर लहंगे ने निर्देश दिए कि जिले की सभी खदानों का सीमांकन कर नाम पट्टिका संधारित कराई जाए, ताकि खनन गतिविधियों की पहचान हो सके।

उन्होंने रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर सरपंच, कोटवार और पटवारी के सहयोग से निगरानी समिति गठित करने के निर्देश भी दिए। यह निगरानी समितियां अपने-अपने क्षेत्रों में होने वाली अवैध गतिविधियों पर नजर रखेंगी तथा इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को देंगी।

जिला खनिज अधिकारी फागुलाल नागेश ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में जिले को 8.70 करोड़ रुपये का खनिज राजस्व लक्ष्य प्राप्त हुआ था, जिसके विरुद्ध 12.21 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया गया है, जो निर्धारित लक्ष्य से अधिक है। उन्होंने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में अब तक अवैध परिवहन के 95, अवैध उत्खनन के 27 तथा अवैध भंडारण के 4 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार कार्रवाई किया जा रहा है।

kgnews

Recent Posts

CG : एक्सीडेंट नहीं बेटे की हुई है हत्या, न्याय की गुहार लगा रहा पीड़ित पिता …

CG : एक्सीडेंट नहीं बेटे की हुई है हत्या, न्याय की गुहार लगा रहा पीड़ित पिता …

बिलासपुर। पेंडारी में रहकर खेती किसानी करने वाले एक व्यक्ति के बेटे को उसके ही…

15 minutes ago
CG : ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी …

CG : ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी …

रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

19 minutes ago
CG : असंग देव कबीर आश्रम के लिए रवाना हुए CM विष्णुदेव साय …

CG : असंग देव कबीर आश्रम के लिए रवाना हुए CM विष्णुदेव साय …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और जांजगीर-चांपा जिलों के दौरे पर रहेंगे. निर्धारित कार्यक्रम…

23 minutes ago
बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

11 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

11 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

11 hours ago