छत्तीसगढ़

CG : महासमुंद झलप में हुआ दिव्यांगजन प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन

महासमुंद, जिले में दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण के लिए विभिन्न विकासखण्डों में शिविरों का आयोजन 12 अगस्त से 9 सितम्बर 2024 तक किया जा रहा है। इसी क्रम में 12 अगस्त को विकासखण्ड महासमुंद के ग्राम पंचायत झलप में  दिव्यांग व्यक्तियों के प्रमाणीकरण, नवीनीकरण, सहायक उपकरण चिन्हांकन, मूल्यांकन एवं यूडीआईडी कार्ड निर्माण हेतु शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 650 व्यक्ति सम्मिलित हुए। जिसमें 250 दिव्यांग व्यक्तियों का पंजीयन, 56 दिव्यांगों का प्रमाणीकरण, 40 दिव्यांग प्रमाण पत्र का नवीनीकरण, विभिन्न उपकरण के लिए 18 दिव्यांगों का चिन्हांकन, यूडीआईडी के लिए 119 फार्म संकलन किया गया। उक्त शिविर जिला प्रशासन के निर्देश पर एवं श्रीमती संगीता सिंह, उप संचालक समाज कल्याण तथा जनपद सीईओ श्री बरन सिंह मण्डावी के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय महासमुंद के मेडिकल बोर्ड के समन्वय एवं जनपद पंचायत महासमुंद के समाज शिक्षा संगठक श्री हेमराज सोनबेर एवं जनपद पंचायत के अधिकारी/कर्मचारी के साथ समाज कल्याण विभाग के अधिकारी/कर्मचारी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। आगामी शिविर बागबाहरा विकासखण्ड में 22 अगस्त 2024 को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जुनवानी खुर्द में आयोजित की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

’विशेष पिछड़ी जनजातियों के जीवन स्तर में सुधार लाने योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से पहुंचे’

रायपुर ’राज्यपाल  डेका ने की पीएम जनमन योजना की समीक्षा’ राज्यपाल  रमेन डेका ने आज…

4 hours ago
वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

वन विभाग में तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देने आईटी ट्रेनिंग हॉल का लोकार्पण

भोपाल  प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख  शुभरंजन सेन ने भोपाल स्थित वन…

5 hours ago
नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

नरसिंहपुर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों के…

5 hours ago
अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

अशोकनगर पुलिस की बड़ी सफलता

भोपाल  अशोकनगर पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता एवं पेशेवर दक्षता का परिचय देते हुए मात्र 06…

5 hours ago
सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सिंहस्थ: 2028, श्रद्धालुओं को मिलेगा माँ शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सिंहस्थ : 2028 में 30 किलोमीटर…

5 hours ago
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भारत भवन में सदानीरा समागम का करेंगे शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बुधवार 27 मई को भारत भवन में 'जल गंगा संवर्धन…

5 hours ago