छत्तीसगढ़

CG : महासमुंद पोषण पुनर्वास केन्द्र की देखभाल में ट्विंकल हुई कुपोषण से मुक्त

महासमुंद, पिथौरा ब्लॉक के घोघरा ग्राम पंचायत की डेढ़ वर्ष की मासूम बच्ची ट्विंकल जो गंभीर कुपोषण (एसएएम) से जूझ रही थी। अत्यधिक कमजोर होने के कारण उसका शारीरिक विकास रुक सा गया था। उसकी मां ने इस स्थिति को सुधारने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था। एक दिन, ट्विंकल की मां को पिथौरा में स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) के बारे में पता चला। वहां से मिली जानकारी से प्रेरित होकर वह अपने गाँव लौटीं और स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन से संपर्क किया। उन्होंने एनआरसी के लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उन्हें ट्विंकल को इस केंद्र में भर्ती करने की सलाह दी।

एनआरसी में भर्ती होने के बाद ट्विंकल की नियमित देखभाल और पोषण पर विशेष ध्यान दिया गया। कार्यकर्ता ने ट्विंकल की मां को समझाया कि कुपोषण से बचाने के लिए पौष्टिक आहार कितना जरूरी है। उन्होंने काउंसलिंग के दौरान यह भी बताया कि बाजार से मिलने वाले खाने की चीजें ट्विंकल के लिए सही नहीं हैं, और घर का बना पौष्टिक भोजन ही उसे ताकत देगा।

आंगनबाड़ी द्वारा प्रदाय रेडी टू ईट को खाने में शामिल करने की सलाह दी गई। कार्यकर्ता ने समझाया कि रेडी टू ईट को कैसे लपसी बनाकर खिलाया जाए, जिससे ट्विंकल के शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल सकें। ट्विंकल की मां ने कार्यकर्ता की सलाह को गंभीरता से लिया और पूरी तरह से उसी के अनुसार ट्विंकल का पोषण किया। सिर्फ एक महीने में ही ट्विंकल की सेहत में उल्लेखनीय सुधार हुआ। उसका वजन बढ़ा और वह धीरे-धीरे स्वस्थ होने लगी। और वह सैम (कुपोषण) की स्थिति से बाहर आकर सामान्य स्थिति में आ गई।

एनआरसी की प्रभावशीलता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों के सामुदायिक प्रयासों  से ट्विंकल की तरह कई बच्चे एनआरसी से लाभान्वित हो चुके हैं, यह कहानी न केवल एक बच्चे के जीवन को बदलने की है, बल्कि यह भी दिखाती है कि सही देखभाल, पोषण और सामुदायिक सहयोग से कुपोषण जैसी समस्याओं पर विजय पाई जा सकती है।

kgnews

Recent Posts

RSS विचारक मुकुल कानिटकर का बड़ा बयान, बोले- ‘भ्रष्ट लोगों की समाज में नहीं हो प्रतिष्ठा’

RSS विचारक मुकुल कानिटकर का बड़ा बयान, बोले- ‘भ्रष्ट लोगों की समाज में नहीं हो प्रतिष्ठा’

रायपुर. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पंचम सरसंघचालक स्व. कुप्पाहली सीतारमैया सुदर्शन की जयंती के…

1 hour ago
MP में हीटवेव का अलर्ट! जबलपुर समेत 5 जिलों में अगले 4 दिन लू का कहर, 25 जून के बाद मानसून की एंट्री

MP में हीटवेव का अलर्ट! जबलपुर समेत 5 जिलों में अगले 4 दिन लू का कहर, 25 जून के बाद मानसून की एंट्री

भोपाल  मध्य प्रदेश में 26 जून तक हीटवेव (लू), गर्मी और आंधी-बारिश वाला मौसम रहेगा।…

1 hour ago
चीता परिवार को देखने के बाद राष्ट्रपति लौटीं दिल्ली, ग्वालियर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य विदाई समारोह

चीता परिवार को देखने के बाद राष्ट्रपति लौटीं दिल्ली, ग्वालियर एयरपोर्ट पर हुआ भव्य विदाई समारोह

ग्वालियर  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मध्यप्रदेश के भ्रमण के उपरांत 22 जून को सुबह 10.35 बजे…

1 hour ago
CG : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग बना वैश्विक जनआंदोलन: देवेन्द्र प्रताप सिंह …

CG : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग बना वैश्विक जनआंदोलन: देवेन्द्र प्रताप सिंह …

एमसीबी । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को मनेन्द्रगढ़ योग, स्वास्थ्य और जनजागरण…

2 hours ago
CG : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर वरिष्ठजनों का लिया आशीर्वाद …

CG : प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पर वरिष्ठजनों का लिया आशीर्वाद …

अम्बिकापुर । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार जनादेश प्राप्त कर 12 वर्षों…

2 hours ago
भाजपा नेता की हत्या के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, रात में रेत भंडारण की जांच में जुटी संयुक्त उड़नदस्ता टीम

भाजपा नेता की हत्या के बाद एक्शन मोड में प्रशासन, रात में रेत भंडारण की जांच में जुटी संयुक्त उड़नदस्ता टीम

रायपुर. कोरिया जिले में रेत उत्खनन को लेकर हुए विवाद के बाद भाजपा नेता की…

2 hours ago