महासमुंद । जिले से बोगस धान खरीदी का मामला सामने आया है. पिथौरा ब्लॉक के धान खरीदी केंद्र सागुनढ़ाप में खरीफ वर्ष 2024 -25 में 1514.40 क्विंटल धान की गड़बड़ी हुई है. घोटाला उजागर होने के बाद किसानों ने खरीदी केंद्र के अध्यक्ष, प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. दरअसल, लगभग एक सप्ताह पहले ग्रामीण सेवा सहकारी समिति सागुनढ़ाप (पंजीयन क्रमांक 1274) में किसान सभा का आयोजन किया गया था ।
किसानों ने खरीदी केंद्र के आय-व्यय और धान खरीदी के दस्तावेजों की पड़ताल की. इस दौरान करीब 46 लाख 94 हजार 640 रुपए की धान की कमी पाई गई. किसानों का आरोप है कि इस घोटाले में अध्यक्ष, खरीदी केंद्र प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर की मिलीभगत है. अब क्षेत्र के किसान खुलकर जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं खरीदी केंद्र के अध्यक्ष मथामणी बढ़ाई, प्रभारी हरिलाल साव और कम्प्यूटर आपरेटर धर्मेंद्र प्रधान के ऊपर मनमानी करते हुए अपने लोगों के नाम पर बोगस धान खरीदी कराने का आरोप लगाया जा रहा है ।
भोपाल रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…
भोपाल प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…
रायपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर बोड़ला विकासखंड के दलदली मेन रोड खारिया…