महासमुंद । महासमुंद में चल रही 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में आज सेमीफाइनल मैच के परिणाम बेहद रोमांचक रहे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीता। दोपहर तक आयोजित मैचों के बाद खिलाड़ियों और कोचों को छत्तीसगढ़ की विश्व प्रसिद्ध सांस्कृतिक धरोहर सिरपुर का भ्रमण कराया गया।
हैंडबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल परिणाम में बालक वर्ग में हरियाणा ने दिल्ली को 21-18 के स्कोर से हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 23-18 के स्कोर से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इसी तरह बालिका वर्ग में छत्तीसगढ़ ने हरियाणा को 13-10 के स्कोर से मात दी तथा दिल्ली ने तेलंगाना को 17-11 के स्कोर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की खेल भावना और संघर्षशीलता सराहनीय रही। अब सभी की नजरें आगामी फाइनल मुकाबलों पर हैं, जहां रोमांच अपने चरम पर होगा।
धमतरी। “अटल आरोग्य लैब में 24 घंटे में आ रही अलग-अलग रिपोर्ट” संबंधी खबर पर…
बिलासपुर। सरकंडा थाना पुलिस ने बिलासपुर पुलिस के आधुनिक ‘सशक्त’ मोबाइल ऐप की मदद से…
रायपुर। कोटमी सोनार के समीप रविवार को एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया, जब…
रायपुर. मानसून की एंट्री के बावजूद बारिश नहीं होने से रायपुर में उमस से बेहाल…
रायपुर। महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…
धमतरी। पुराना मंडी इलाके में टायर दुकान में रविवार देर रात भीषण आग लग गई.…