गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला-अमरकंटक मार्ग में चुकती पानी गांव के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला दूर सड़क के किनारे जा गिरी. हादसे में महिला कीमौके पर ही मौत हो गई. वहीं कार ने तीन अन्य महिलाओं को भी ठोकर मारी है. उन्हें हल्की चोट आई है. यह मामला गौरेला थाना क्षेत्र का है. बताया जा रहा है कि गौरेला की तरफ से जा रही कार ने सड़क पर विपरीत दिशा से आ रही बुजुर्ग महिला को टक्कर मार दी. मृतक महिला का नाम बदामा बाई उम्र लगभग 60 वर्ष है. कार की चपेट में आने से तीन अन्य महिलाओं को भी चोट आई है. हालांकि तीनों सुरक्षित हैं. इस घटना में कार चालक को भी चोट लगी है. मामले में गौरेला पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…