छत्तीसगढ़

CG : महिलाओं को सिलाई मशीन दिया गया…

महासमुंद। ग्राम खरोरा में समाजसेवी डॉ. एकता लंगेह जी के मार्गदर्शन में जागरूकता कार्यक्रम व हुनर सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। जिसमें ग्राम खरोरा की महिलाओं ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर डॉ. एकता ने ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से सक्षम व स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपनी क्षमता को पहचानने और इसे विकसित करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि सिलाई आजीविका का एक बहुत छोटा माध्यम है, लेकिन इससे हम स्थायी स्वरोजगार की तरफ बढ़ सकते हैं। अगर महिलाएं एकजुट और समूह के माध्यम से काम करें तो बड़े परिणाम आएंगे। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक कदम है। साथ ही आस्था वुमैन संस्था को महिलाओं को प्रशिक्षित करने हेतु सिलाई मशीन भेंट किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच सुनीता चंद्राकर ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता की कमी के कारण आगे नहीं बढ़ पाती।

इस दिशा में संस्था के माध्यम से जागरूक कर महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने हेतु भरपूर प्रयास करेंगी। तारिणी चंद्राकर द्वारा शासन की विभिन्न रोजगार मूलक योजनाओं की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा अनेक तरह की योजनाएं संचालित की जा रही है जिसका लाभ उठाएं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से आस्था संस्था अध्यक्ष विपिन मोहंती, प्रतिभा गिरी, शबनम, सुनील श्रीवास्तव व बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन अदिति चंद्राकर व आभार सरपंच सुनीता चंद्राकर द्वारा किया गया।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

1 hour ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

1 hour ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

2 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

2 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

2 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

2 hours ago