मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना
गरियाबंद । लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में नांदी फाउंडेशन द्वारा रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 30 जुलाई से 6 अगस्त 2025 तक मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षणरत 60 महिला प्रशिक्षणार्थियों को सॉफ्ट स्किल्स, लाइफ स्किल्स, इंटरव्यू तैयारी एवं अन्य सहायक कौशलों का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदाय किया जा रहा है।
छ.ग. राज्य कौशल विकास प्राधिकरण तथा नांदी फाउंडेशन के मध्य सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित युवाओं की रोजगार योग्यताओं को बढ़ाना एवं आजीविका के साधनों और आर्थिक सुरक्षा में सुधार लाने हेतु एमओयू किया गया है। जिसके अंतर्गत नांदी फाउडेशन के प्रशिक्षक अंकित कपूर एवं बिरसिंह चतुर्वेदी द्वारा छात्राओं को लाईवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में प्रशिक्षण प्रदाय किया जा रहा है।
बीजापुर । नए शिक्षा सत्र में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
बिलासपुर. रायगढ़ जिले के हाथी प्रभावित धरमजयगढ़ वन क्षेत्र में नियम और मानकों का उल्लंघन…
भिलाई । सामाजिक सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय रोटरी क्लब भिलाई स्टील सिटी…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सरगुजा और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे. सुबह 11 बजे…
सुकमा । जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सजगता से सुकमा जिले में पल्स पोलियो…
रायपुर । राज्यपाल रमेन डेका ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान राष्ट्रपति भवन…