कोरबा। जिले के आदर्श ग्राम पंचायत तिलकेजा में महिलाओं ने शराब से भरे दर्जनों जरीकेन जलाकर नष्ट कर दिए और महुआ पास को भी खत्म किया। महिलाओं ने पहले उरगा पुलिस को सूचित किया और फिर अवैध शराब निर्माण स्थल पर धावा बोल दिया। कलमीभाठा मोहल्ले में पुलिस की मौजूदगी में स्व सहायता समूह की महिलाओं ने ये कार्रवाई की है। महिलाओं ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा है कि वे गांव में अवैध शराब का निर्माण और बिक्री बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगी।
स्थानीय निवासियों के मुताबिक, लंबे समय से चल रही इस अवैध गतिविधि से गांव का माहौल बिगड़ रहा था। शराब के नशे में लोग घरों में मारपीट और गाली-गलौज कर रहे थे। युवा पीढ़ी भी नशे की गिरफ्त में आ रही थी।
खंडवा मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…
इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल मध्यप्रदेश…
रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…