CG : महिला कांस्टेबल दुर्गा से मिले और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली, उपमुख्यमंत्री …

रायपुर । सुकमा जिले में गुरुवार को आईईडी ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल जिला पुलिस बल की महिला कांस्टेबल मुचाकी दुर्गा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा आज यहां रायपुर स्थित रामकृष्ण हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने घायल महिला कांस्टेबल दुर्गा से मिले और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से चर्चा की और कांस्टेबल दुर्गा का हरसंभव बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए। चिकित्सकों ने बताया कि मुचाकी दुर्गा की स्थिति खतरे से बाहर हैं। गंभीर चोटों के कारण उन्हें स्वस्थ होने में समय लगेगा।

गौरतलब है कि सुकमा जिले में डीआरजी और डिस्ट्रिक्ट फोर्स की संयुक्त टीम के साथ महिला कांस्टेबल दुर्गा एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन के लिए गोगुण्डा की पहाड़ी पर गयीं थी और जंगलों की ओर बढ़ रही थी। वहां नक्सलियों द्वारा लगाया गया एक प्रेशर इम्प्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) सक्रिय अवस्था में था। अनजाने में उन्होंने आईईडी पर पैर रख दिया, जिससे हुए विस्फोट के चलते वह घायल हो गई। उनके पैर, हाथ, आंख और चेहरे पर चोट आयी, प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए रायपुर लाया गया था।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने महिला कांस्टेबल दुर्गा से मुलाकात के दौरान उन्हें हौसला देते हुए उनके परिजनों से बात की। उपमुख्यमंत्री ने इस मौके पर दुर्गा की बड़ी बहन मुचाकी करुणा से बात करते हुए शासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

kgnews

Recent Posts

दो बूंदों से सुरक्षित बचपन की ओर बढ़ा जीपीएम, राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 53 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

दो बूंदों से सुरक्षित बचपन की ओर बढ़ा जीपीएम, राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, 53 हजार से अधिक बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य

रायपुर  जीपीएम जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को जिला चिकित्सालय में…

13 minutes ago
उफनते पहाड़ी नाले में बहा ट्रैक्टर, बड़वानी में चालक लापता, तलाश जारी

उफनते पहाड़ी नाले में बहा ट्रैक्टर, बड़वानी में चालक लापता, तलाश जारी

ओझर/नागलवाड़ी (बड़वानी)  क्षेत्र में हो रही तेज वर्षा के कारण पहाड़ी नाले उफान पर हैं।…

19 minutes ago
त्विषा शर्मा की सास गिरिबाला के घर चोरी, जेवर और अहम दस्तावेज लेकर फरार हुए बदमाश

त्विषा शर्मा की सास गिरिबाला के घर चोरी, जेवर और अहम दस्तावेज लेकर फरार हुए बदमाश

भोपाल  त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सास और रिटायर्ड जज…

29 minutes ago
विदेशी डॉक्टरों को प्रैक्टिस की अनुमति पर स्वास्थ्य मंत्री का पलटवार, बोले- बयानबाजी छोड़ छत्तीसगढ़ की भी करें चिंता

विदेशी डॉक्टरों को प्रैक्टिस की अनुमति पर स्वास्थ्य मंत्री का पलटवार, बोले- बयानबाजी छोड़ छत्तीसगढ़ की भी करें चिंता

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों के डॉक्टरों को बिना स्थानीय रजिस्ट्रेशन के प्रैक्टिस की अनुमति…

51 minutes ago
स्वास्थ्य क्षेत्र में जनभागीदारी से मध्यप्रदेश बना है अग्रणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

स्वास्थ्य क्षेत्र में जनभागीदारी से मध्यप्रदेश बना है अग्रणी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र…

51 minutes ago
धरती आबा और जनमन योजना, जनजातीय क्षेत्रों के लिए वरदान : राज्यपाल श्री पटेल

धरती आबा और जनमन योजना, जनजातीय क्षेत्रों के लिए वरदान : राज्यपाल श्री पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा कि "धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना" और "प्रधानमंत्री जनमन…

1 hour ago