दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में दरिंदों ने हैवानियत की हदें पर कर दी. कुंदेली गांव स्थित सीआरपीएफ कैंप के पास महिला के साथ रेप के बाद उसकी निर्मम हत्या कर दी गई है. इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है. वहीं ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया है. जंगल से महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला है. यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है. जानकरी के मुताबिक, मृतिका नवरात्री में भांसी के मासापारा देवी मंदिर में रहकर पूजा-पाठ कर रही थी. दशहरे पर वह अपने गांव कुंदेली लौट रही थी. इसी बीच अज्ञात लोगों ने उसे उठाकर जंगल लेकर गए.
महिला के साथ दरिंदों ने पहले दुष्कर्म किया, फिर बेहरमी से मौत के घाट उतार दिया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को जंगल में महिला का शव मिला है. शरीर पर खरोंच के कई निशान मिले हैं. गहरे निशान पीठ पर मिले है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि दरिंदे महिला को जबरन जंगल में घसीटते हुए ले गए थे.
घटनास्थल से महिला का मोबाइल फोन भी मिला है. यह फ्लाइट मोड पर था. वहीं घटना को लेकर राजनीतिक दल सीपीआई ने कड़ा विरोध जताया है. सीपीआई के जिला सचिव और जिला पंचायत सदस्य जीतेन्द्र सोरी ने कहा बस्तर में ऐसी घटनाएं नहीं होती थी, हाल ही के कुछ दिनों में ऐसी बर्बरताएं देखने को मिल रही है. एक सप्ताह के अंदर आरोपी नहीं पकड़े गए तो सीपीआई उग्र आंदोलन करेगी.
भोपाल रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…
भोपाल प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…
रायपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर बोड़ला विकासखंड के दलदली मेन रोड खारिया…