छत्तीसगढ़

CG : महिला यात्री ने RPF की तारीफ की, गुमा सामान सुरक्षित मिला …

दंतेवाड़ा। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट जगदलपुर द्वारा एक सराहनीय कार्य करते हुए खोया हुआ सामान उसके वास्तविक मालिक तक सुरक्षित पहुंचाया गया। आरपीएफ की इस तत्परता और ईमानदारी की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। एक महिला यात्री निबेदिता पांडा (आयु 28 वर्ष), निवासी भीमसाही, पापड़ाहांडी, जिला नबरंगपुर (ओडिशा) ने आरपीएफ को सूचना दी कि ट्रेन संख्या 18107 के फ्रंट जनरल कोच में उनका हरे रंग का ट्रॉली बैग छूट गया है। उक्त बैग में कपड़े एवं सोने के झुमके थे, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई गई है।

बताया गया कि निबेदिता पांडा अपनी माता के साथ सामान्य टिकट के माध्यम से संबलपुर से जगदलपुर तक यात्रा कर रही थीं। सूचना मिलते ही आरपीएफ पोस्ट जगदलपुर के एसआई बी. सुरेश कुमार, हेड कॉन्स्टेबल जे. मुरली एवं एलसीटी एस. मरांडी तत्काल मौके पर पहुंचे और संबंधित कोच में सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान उक्त हरे रंग का ट्रॉली बैग सुरक्षित बरामद कर लिया गया। इसके बाद आवश्यक सत्यापन एवं दस्तावेजी प्रक्रिया पूर्ण कर बैग को उसके वास्तविक मालिक को सुपुर्द कर दिया गया। अपना खोया हुआ सामान सुरक्षित मिलने पर यात्री ने आरपीएफ की त्वरित एवं ईमानदार कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया।

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

2 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

2 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

2 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

2 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

3 hours ago