मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और विधायक रेणुका सिंह ने बोर्ड परीक्षा में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों को स्कूटी या फिर बाइक देने की घोषणा की है. विधायक रेणुका सिंह ने भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में 10वीं और 12वीं में अव्वल आने वाले छात्रों को स्कूटी या फिर बाइक देने का ऐलान किया है. दरअसल बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए विधायक रेणुका सिह ने कहा है कि, “प्रदेश मे बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई. मुझे पूरा विश्वास है कि विद्यार्थी इस बार पहले से ज्यादा अच्छे परिणाम लाएंगे. साथ ही अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाएंगे. सभी परीक्षार्थियों की सफलता के लिए मेरी ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं. मेरे विधानसभा क्षेत्र भरतपुर सोनहत में शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ऐसी घोषणा होने से वनांचल क्षेत्र के बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करेंगे. साथ ही अव्वल आने भरसक प्रयास करेंगे. इस दौरान रेणुका सिंह ने छात्रों से खूब मन लगाकर पढ़ने और आगे बढ़ने की अपील की. साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की.

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *