छत्तीसगढ़

CG : महोत्सव के सफल व सुव्यवस्थित आयोजन हेतु विभिन्न विभागों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश…

कोरबा । कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पाली विकासखण्ड के केराझरिया में आगामी 15 एवं 16 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले दो दिवसीय पाली महोत्सव की तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में महोत्सव के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु विभिन्न विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, सीईओ जिला पंचायत दिनेश नाग, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत कसेर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने बताया कि पाली महोत्सव के सफल आयोजन हेतु सीईओ जिला पंचायत दिनेश नाग को नोडल अधिकारी एवं एसडीएम पाली रोहित सिंह को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने सभी विभागों को स्पष्ट रूप से दायित्व सौंपते हुए निर्देशित किया कि सौंपे गए कार्यों का गंभीरता एवं समन्वय के साथ निर्वहन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पाली महोत्सव जिले की सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है, इस हेतु इसकी सभी व्यवस्थाएं समय-सीमा में पूर्ण की जाएं।

बैठक में मंच एवं बैठक व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति, सुरक्षा व्यवस्था, आमंत्रित कलाकारों के निमंत्रण, उनके आगमन एवं ठहरने की व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी, विभागीय योजनाओं का स्टॉल, महोत्सव का प्रचार-प्रसार सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें तथा महोत्सव को सफल, सुरक्षित एवं जनसहभागिता से परिपूर्ण बनाने के लिए समय पर सभी तैयारियां पूर्ण करें।

kgnews

Recent Posts

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

देवास के डायल-112 हीरोज घर की राह भटके 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

8 hours ago
विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

विकसित भारत–गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB-G RAM-G] का प्रदेश में भव्य शुभारंभ

भोपाल  ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…

9 hours ago
चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है – राज्यपाल डेका

रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल  रमेन डेका…

9 hours ago
उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

उज्जैन का “त्रिनेत्र” मॉडल शहरों की सुरक्षा एवं स्मार्ट निगरानी व्यवस्था का बनेगा आधार

भोपाल  राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…

9 hours ago
शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

शाला प्रवेशोत्सव से शिक्षा को मिली नई उड़ान

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…

9 hours ago
प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

प्रवेश ले रहे विद्यार्थियों के लिए बेहतर विकल्प बना AEDP, 2024 बैच के विद्यार्थी उद्योगों में अप्रेंटिसशिप के लिए चयनित

भोपाल  उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…

9 hours ago