दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा में स्थित बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी खोली गई है। जिसमें से कुल 24 लाख 45 हजार रुपए कैश निकले हैं। साथ ही सोने के सिक्के, आभूषण समेत अन्य सामान भी मिले हैं। खास बात है कि किसी भक्त ने नौकरी तो किसी ने शादी के लिए माता को पत्र लिखकर मन्नत मांगी है।
दरअसल, टेंपल कमेटी और जिला प्रशासन की टीम ने 11 महीने के बाद दंतेश्वरी मंदिर की दानपेटी खोली है। इस पेटी से 1 नग सोने का सिक्का, 1 नग मंगलसूत्र, 1 नग सोने का लॉकेट, 1 नग सोने की पत्रिका, चांदी की पायल, बिछिया समेत अन्य आभूषण प्राप्त हुए हैं। जिसे भक्तों ने माता को चढ़ाया था। दरअसल, हर साल शारदीय नवरात्र से पहले मंदिर की दानपेटी खोली जाती है। शारदीय नवरात्र में लाखों भक्तों की भीड़ माता दंतेश्वरी के मंदिर में रहती है। दूर-दराज से लोग माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। सामान्य दिनों की अपेक्षा नवरात्र में चढ़ावा भी अधिक होता है।
विकास कार्यों से आमजन की सुविधाओं का होगा विस्तार - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव…
जांजगीर-चांपा । जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, नवागढ़ में पदस्थ संविदा व्यायाम…
अम्बिकापुर , केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह अंतिम पंक्ति में खड़े…
अम्बिकापुर , छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब…
अम्बिकापुर , शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनाश् आम नागरिकों के लिए…
अम्बिकापुर , कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल के…