राजनांदगांव, नवरात्रि पर दुर्गा विसर्जन के लिए नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। विसर्जन के लिए मोहारा नदी के पास स्थित कुंड का गुरुवार को उपायुक्त मोबिन अली, कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके ने निरीक्षण कर ड्यूटी में लगे अधिकारियों को निर्देश दिया। मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए दो दिन अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विर्सजन कुंड की सफाई कर पानी भरा जा रहा है। इसके साथ ही सुचारू विसर्जन के लिए पंडाल लगाया जा रहा है। मूर्तियों के लिए क्रेन की व्यवस्था की जा रही है। विसर्जन कुंड के आसपास व शहर में सड़कों की बिजली व्यवस्था दुरूस्त की गई है। सड़कों के गड्ढों में पेचवर्क किया जा रहा है। उपायुक्त अली व कार्यपालन अभियंता रामटेके ने निरीक्षण के दौरान शहर में समुचित साफ सफाई के निर्देश दिए। शहर के प्रमुख तालाबों जहां जंवारा विसर्जन किया जाएगा वहां साफ सफाई करने के निर्देश दिए। तालाबों में मूर्ति विसर्जन प्रतिबंधित किया गया है। मूर्ति का विसर्जन सिर्फ मोहारा स्थित विसर्जन कुंड में ही किया जाएगा। मंदिरों के आस पास साफ सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने कहा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *