CG : मां-बेटी की लाश मिली, तालाब से पुलिस ने निकाला शव…

बलरामपुर । जिले के महुली गिनवा पारा गांव के मजीठा बांध में मां और उसकी बेटी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. दोनों शुक्रवार रात तक घर पर मौजूद थीं, लेकिन शनिवार सुबह से लापता हो गई. आज सुबह पति ने तालाब में शव तैरते हुए देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी. घटना त्रिकुंडा थाना क्षेत्र की है. जानकारी के अनुसार, मृतिका का नाम अंकिता पंडो और उसकी बेटी का नाम खुशबू बताया जा रहा है. वह दोनों शनिवार सुबह से लापता थीं.

खोजबीन के बाद पति ने थाने में इसकी सूचना दी. रविवार सुबह जब वह घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित मजीठा बांध के पास पहुंचा, तो उसने तालाब में अपनी पत्नी और बेटी के शव तैरते हुए देखा. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. फिलहाल, प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. शवों को बाहर निकाला गया. जिसके बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दोनों के शवों को भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

गुना के डायल-112 हीरोज घायल हिरण के शावक को सुरक्षित वन विभाग के सुपुर्द किया

भोपाल  गुना जिले के थाना म्याना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं मानवीय कार्रवाई…

3 hours ago
संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के निर्देश पर सरगुजा संभाग में ‘आकार-2026’ का आयोजन

रायपुर  संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल के निर्देश पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कलाओं…

3 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सायकल चलाकर फिट रहने और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

रायपुर  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव विश्व सायकल दिवस पर आज जगदलपुर में आयोजित 'सन्डे ऑन…

3 hours ago
राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

राष्ट्रीय कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का मुख्यमंत्री ने किया विमोचन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में 36वीं…

3 hours ago
सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

सहकारिता समाज के सामूहिक उत्थान का बड़ा माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सहकारिता क्षेत्र प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था…

3 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्वच्छता दीदियों के नियमित स्वास्थ्य जांच और सुरक्षा किट प्रदान करने के दिए निर्देश

रायपुर.  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी…

3 hours ago