छत्तीसगढ़

CG : मातम में बदलीं खुशियां: युवक ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या, घर में चल रही थीं शादी की तैयारियां

कोरबा के उरगा क्षेत्र में रहने वाले 28 वर्षीय होरी सिंह ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके भाई वचन सिंह ने बताया कि होरी ओडिसा में निजी कंपनी में काम करता था, उसे कंपनी ने काम से निकाल दिया था। जिससे वह काफी परेशान था। ऐसा लग रहा है कि रोजगार छिनने से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली होगी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

मृतक के भाई वचन ने बताया कि होरी सिंह ओडिसा से 12 तारीख को छुट्टी लेकर घूमने आने की बात कह रहा था लेकिन पता चला कि वह काम छोड़कर वापस लौट आया है। शुक्रवार की शाम गांव में अपने दोस्तों के साथ गया हुआ था। इसके बाद वह अपने कमरे में चल गया। जब उसे खाना खाने के लिए बुलाया गया तो वह खाने को मना कर अपने कमरे में चला गया। जब सुबह हुई और काफी समय बीत गए उसके बाद भी वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तब उसे कोई अनहोनी होने की आशंका हुई। उसने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़ा तो देखा कि उसका भाई फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। उसने कब कैसे और किन परिस्थितियों में सुसाइड किया है यह उसके भी समझ के परे है।

वचन ने ये भी बताया कि बचपन में उसके माता-पिता की मौत हो गई थी। उसके बाद दोनों भाई किसी तरह रोजी मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते आ रहे थे और मृतक की शादी की तैयारी भी चल रही थी। जिसे लेकर आसपास गांव में लड़की भी देख रहे थे। लेकिन उसने यह घातक कदम उठाया है इसके बाद से परिवार में मातम छा गया है। फिलहाल इस पूरे मामले में जिला अस्पताल चौकी पुलिस में मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

kgnews

Recent Posts

CG : ईलाज के लिए पत्नी ने पैसे की मांग की तो पति ने मार डाला, हथौड़ी बरामद…

CG : ईलाज के लिए पत्नी ने पैसे की मांग की तो पति ने मार डाला, हथौड़ी बरामद…

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर धरमजयगढ़ पुलिस ने पत्नी…

1 minute ago
CG : सुगम व्यवस्था और पर्याप्त उपलब्धता से किसान प्रसन्न…

CG : सुगम व्यवस्था और पर्याप्त उपलब्धता से किसान प्रसन्न…

कोरबा । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में…

5 minutes ago
CG : नैनो डीएपी से बदल रही खेती की तस्वीर…

CG : नैनो डीएपी से बदल रही खेती की तस्वीर…

बिलासपुर। खेती में आधुनिक तकनीकों और नवाचारों को अपनाकर राज्य के किसान अब कम लागत…

10 minutes ago
LNCT समूह पर ED का शिकंजा, भोपाल-इंदौर समेत 3 शहरों में छापे; 200 करोड़ की हेराफेरी का आरोप

LNCT समूह पर ED का शिकंजा, भोपाल-इंदौर समेत 3 शहरों में छापे; 200 करोड़ की हेराफेरी का आरोप

 भोपाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भोपाल के एलएनसीटी समूह से जुड़े कई स्थानों पर सोमवार…

26 minutes ago
CG : प्रदेश के बीजेपी पदाधिकारियों की हुई बैठक, CM साय हुए शामिल…

CG : प्रदेश के बीजेपी पदाधिकारियों की हुई बैठक, CM साय हुए शामिल…

रायपुर। प्रदेश के बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक हुई. जिसमें CM साय शामिल हुए. आज दोपहर…

26 minutes ago
CG : तहसील का कर्मचारी सस्पेंड…

CG : तहसील का कर्मचारी सस्पेंड…

कोरबा । जिले में शासकीय कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए जिला…

33 minutes ago