धमतरी। थाना अर्जुनी क्षेत्रांतर्गत मुजगहन के पास एक अज्ञात महिला भटकती हुई मिली। महिला से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम कुमारी बाई सतनामी, पिता सुगम सतनामी, उम्र लगभग 41 वर्ष, निवासी पिथौरा जिला महासमुंद बताया। महिला की स्थिति को देखते हुए थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए उसे सुरक्षार्थ सखी सेंटर धमतरी के सुपुर्द किया गया, ताकि उसे सुरक्षित आश्रय मिल सके। 13 मार्च 2026 को महिला की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं होने के कारण अर्जुनी पुलिस द्वारा उसे जिला अस्पताल धमतरी ले जाकर चिकित्सकीय परीक्षण (मुलाहिजा) कराया गया। परीक्षण के दौरान चिकित्सकों द्वारा महिला की मानसिक स्थिति को देखते हुए उच्च स्तरीय उपचार की आवश्यकता बताई गई।
उक्त स्थिति को ध्यान में रखते हुए थाना अर्जुनी पुलिस द्वारा माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी धमतरी के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर महिला को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने हेतु राज्य मानसिक स्वास्थ्य चिकित्सालय सेंद्री, जिला बिलासपुर भेजने की अनुमति का निवेदन किया गया। न्यायालय के आदेश के उपरांत महिला को आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था के साथ राज्य मानसिक स्वास्थ्य अस्पताल सेंद्री, बिलासपुर में उपचार हेतु भर्ती कराया गया, जहाँ चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। पुलिस द्वारा इस प्रकार की मानवीय कार्यवाही करते हुए असहाय व जरूरतमंद व्यक्तियों की सुरक्षा एवं उपचार सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
जगदलपुर. बस्तर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने आईजी सुन्दरराज पी का सम्मान समारोह आयोजित…
पन्ना पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपहृत युवक सकुशल दस्तयाब 10 लाख रुपये की फिरौती…
भोपाल मध्यप्रदेश शासन के जनजातीय कार्य विभाग ने वर्ष 2026-27 में छात्रावास एवं आश्रमों में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का असर, सेवा सेतु पोर्टल बना आमजन की उम्मीदों का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत आज राजधानी रायपुर के सोनपैरी…
रायपुर. महीनों के उहापोह के बाद आखिरकार प्रशासन की माना क्षेत्र स्थित ग्राम नकटी में…