CG : मानसिक रोगी ने किया था 2 मर्डर कोट ने किया बरी…

धमतरी, जिले के करेलीबाड़ी क्षेत्र में अप्रैल 2021 में हुए दोहरे हत्याकांड को लेकर आरोपी बेटे महेश कुमार वर्मा को हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने माना कि घटना के समय आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ था, इसलिए उसे आईपीसी की धारा 302 और 323 के आरोपों से मुक्त किया जाता है. आरोपी महेश ने अपने ही पिता पन्नालाल वर्मा और दादी त्रिवेणी वर्मा की हत्या कर दी थी. घटना के समय वह कमरे में बंद था, और जब उसे पानी की प्यास लगी तो उसने दरवाजा खुलवाया.

बाहर निकलते ही उसने खुद को हनुमानजी, दुर्गा’ बताया और हिंसक व्यवहार शुरू कर दिया, उसकी मां ने बताया कि बेटे की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह रायपुर के मानसिक चिकित्सालय से डेढ़ साल से इलाज ले रहा था, सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पाया कि पुलिस ने आरोपी की मानसिक स्थिति की जांच नहीं कराई और न ही उसके इलाज से जुड़े कोई दस्तावेज कोर्ट में पेश किए. घटना के समय आरोपी का मानसिक संतुलन नहीं था, यह बात उसके व्यवहार, परिजनों की गवाही और पूर्व इलाज के रिकॉर्ड से साबित हुई. चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 22 (पूर्व में आईपीसी की धारा 84) के तहत यह स्पष्ट किया कि, यदि व्यक्ति अपने कृत्य की प्रकृति या उसकी गलतता को समझने में असमर्थ हो, तो वह अपराध का दोषी नहीं माना जा सकता. कोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के कई फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि, अभियोजन पक्ष यह साबित नहीं कर सका कि आरोपी घटना के समय मानसिक रूप से पूर्णतः स्थिर था. ऐसे में संदेह का लाभ आरोपी को दिया जाना चाहिए. हाईकोर्ट ने आरोपी महेश कुमार वर्मा को हत्या के आरोपों से बरी कर जेल से रिहा करने का आदेश दिया है, साथ ही कोर्ट में 25 हजार रुपये का निजी मुचलका भरने का निर्देश दिया है.

kgnews

Recent Posts

सहूलियत, सम्मान और सेहत… हर घर नल से बदली जिंदगी

सहूलियत, सम्मान और सेहत… हर घर नल से बदली जिंदगी

रायपुर                    रोज सुबह उठते ही घर…

28 minutes ago
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक 11 जून को नई दिल्ली में

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक 11 जून को नई दिल्ली में

भोपाल  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की…

31 minutes ago
सिलयारी दुष्कर्म मामले पर बाल आयोग सख्त, स्वतः संज्ञान लेकर तलब की रिपोर्ट

सिलयारी दुष्कर्म मामले पर बाल आयोग सख्त, स्वतः संज्ञान लेकर तलब की रिपोर्ट

रायपुर   रायपुर जिले के धरसींवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलयारी में 13 वर्षीय नाबालिग बालिका…

48 minutes ago
छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, चार वरिष्ठ IFS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, चार वरिष्ठ IFS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल…

1 hour ago
प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव गरीब परिवार…

1 hour ago
भोपाल में पार्टी-फंक्शन से पहले लेनी होगी परमिशन, मेहमानों की जानकारी देना भी हुआ जरूरी

भोपाल में पार्टी-फंक्शन से पहले लेनी होगी परमिशन, मेहमानों की जानकारी देना भी हुआ जरूरी

​​भोपाल  शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नगर निगम परिषद ने…

2 hours ago