छत्तीसगढ़

CG : मार्केटिंग कर्मचारी की मौत, दीवार से टकराई बाइक

बिलासपुर में तेज रफ्तार ने एक युवक की जान ले ली। मार्केटिंग का काम करने वाले युवक की बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई, जिससे युवक बाइक समेत 10 फीट उछलकर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना तोरवा थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के अनुसार हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम सकेती निवासी संतोष निषाद का बेटा संदीप निषाद (21) कम्प्यूटर एजुकेशन में फील्ड मार्केटिंग का काम करता है। संदीप गुरुवार की सुबह अपनी बाइक क्रमांक CG-10 BH-8278 में सवार होकर ऑफिस के काम से मस्तूरी तरफ गया था। वहां से काम निपटाने के बाद वह बिलासपुर लौट रहा था।

जानकारी के मुताबिक, वह मस्तूरी के नेशनल हाइवे से लौटते हुए दर्रीघाट के पास पहुंचा था। बताया जा रहा है कि इस दौरान उसकी बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिसे वह नियंत्रित नहीं कर सका। फिर देखते ही देखते अनियंत्रित बाइक सामने दीवार से जा टकराई। इस हादसे में युवक बाइक समेत 10 फीट ऊपर उछल गया और बाइक से दूर जा गिरा।

kgnews

Recent Posts

एसीसी खदान बनेगी जल संरक्षण का मॉडल, वर्षाजल संचयन के साथ पर्यटन केंद्र के रूप में होगा विकास

एसीसी खदान बनेगी जल संरक्षण का मॉडल, वर्षाजल संचयन के साथ पर्यटन केंद्र के रूप में होगा विकास

एसीसी खदान में संग्रहित होगा वर्षाजल, संचयन मॉडल का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण, पौधारोपण, फेंसिंग…

26 minutes ago

खबर का असर: 20 दिन बाद इमिलिया पंचायत पहुंची जांच टीम, शिकायतकर्ताओं को अंधेरे में रख हुई जांच, खानापूर्ति के आरोप

खबर का असर:   20 दिन बाद इमिलिया पंचायत पहुंची जांच टीम, शिकायतकर्ताओं को अंधेरे में…

26 minutes ago

ई-ऑटो में शराब तस्करी का खुलासा, 8 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

इलेक्ट्रिक ऑटो से कर रहा था शराब तस्करी, कोतवाली पुलिस ने दबोचा, तस्कर से पकड़ा…

36 minutes ago
CG : बाथरूम में प्रोफेसर मृत मिले …

CG : बाथरूम में प्रोफेसर मृत मिले …

बिलासपुर। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में गाना गाते समय हार्ट अटैक आने…

39 minutes ago
CG : उफान एनीकट में बहने से मिस्त्री की मौत …

CG : उफान एनीकट में बहने से मिस्त्री की मौत …

बिलासपुर. सकरी क्षेत्र के विंध्यासर में स्थित घोंघा नदी के एनीकट में डूबने से एक…

47 minutes ago
CG : लाश की जेब में बज रही थी मोबाइल की घंटी…

CG : लाश की जेब में बज रही थी मोबाइल की घंटी…

कोरबा. मेरे बेटे ने आत्महत्या नही की, उसकी हत्या हुई है. बेटे का एक रिश्तेदार…

51 minutes ago