धमतरी। जिले से शनिवार को हृदयविदारक दुर्घटना सामने आई. खेलते-खेलते 5 साल की मासूम ट्रैक्टर की चपेट में आ गई. हादसे में मासूम दीक्षा साहू की मौत हो गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना कुरूद थाना क्षेत्र के चारभाटा की है. जानकारी के मुताबिक, मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी. इस दौरान वह पास से गुजर रहे ट्रैक्टर में लगे केजव्हील में फंस गई. दर्दनाक हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजनों ने तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. वहीं परिजनों में मातम पसर गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
रायपुर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…
रायपुर सुकमा जिले में युवाओं को स्वरोजगार और उद्यमिता से जोड़ने की दिशा में एक…
रायपुर प्रदेश में मानसून की सक्रियता के साथ ही ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान के सकारात्मक…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा वित्तीय प्रशासन को अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी एवं दक्ष बनाने की दिशा…
इंदौर प्रदेश में अब तक सर्वाधिक वर्षा वाले जिलों में देवास के साथ इंदौर अव्वल…
राजगढ़ जिले के खिलचीपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका और नाबालिग युवक का विवाह कराने…